Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शोक की लहर: बीजेपी के प्रखर नेता व मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गौतम का निधन

शोक की लहर: बीजेपी के प्रखर नेता व मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गौतम का निधन

  • दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

  • निधन की खबर मिलते ही मर्माहत हुए इष्ट मित्र और शुभचिंतक

शोक की लहर
समाचार विचार/अशोक कुमार ठाकुर/तेघड़ा/बेगूसराय: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गौतम का इलाज के क्रम में निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें ली और इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्हें कुछ दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। श्री गौतम के निधन की सूचना मिलते ही गौरा गांव सहित पूरे प्रखंड व जिले के शुभचिंतकों व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृत्युंजय गौतम पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मृत्युंजय गौतम को लेकर बताया गया कि वे लंबे समय बीमार चल रहे थे। जिले के डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार उन्हें घरवालों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। वे अपनी लोकप्रियता के चलते जाने जाते थे। उनका हंसमुखी अंदाज सबको पसंद था। वे बीजेपी के सक्रिय सदस्य रहे  और बिहार में पंचायती राज कायम होने के बाद गौरा एक पंचायत के लगातार दो बार मुखिया रहे। साथ ही मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में भी उनका सराहनीय कदम रहा।

शोक की लहर

निधन की खबर मिलते ही मर्माहत हुए इष्ट मित्र और शुभचिंतक
उनके निधन से समाज और भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन की खबर जैसे ही उनके ग्रामीणों, शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों व समर्थकों के बीच पहुंची, उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वे बीजेपी के विभिन्न पदों का निर्वहन करते हुए जिला पंचायत सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभाने में अमिट छाप छोड़ी थी। उन्होंने लंगट सिंह महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और संगठन को भी धार दी। रामजन्मभूमि आन्दोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिवंगत श्री गौतम के पिता स्वर्गीय चंद्रकांत सिंह बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना मंडल के प्रमुख नेता में एक थे और बेगूसराय सिविल कोर्ट के प्रखर अधिवक्ता भी थे। श्री गौतम के  निधन पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, केशव शांडिल्य, कृष्णनंदन सिंह, प्रोफेसर जर्मन सिंह, गौरा एक के पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार, पूर्व सरपंच चंद्रमणि कुमार सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए दुःख व्यक्त किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
🎯 इनसे मिलिए: आरएसएस के विनोद कुमार के नेतृत्व में ही गिरिराज सिंह की हुई फजीहत
🎯 बेगूसराय में कुछ इस तरह लगे गिरिराज सिंह के विरोध में नारे

 

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail