Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इनसे मिलिए: आरएसएस के विनोद कुमार के नेतृत्व में ही गिरिराज सिंह की हुई फजीहत

इनसे मिलिए: आरएसएस के विनोद कुमार के नेतृत्व में ही गिरिराज सिंह की हुई फजीहत

  • बछवाड़ा में बेगूसराय सांसद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही दिखाया था काला झंडा

  • विरोध को बताया कमीशनखोरी, जनता की उपेक्षा और चापलूसों से घिरे रहने की वजह

इनसे मिलिए
समाचार विचार/बेगूसराय: रविवार की दोपहर बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को काला झंडा दिखाकर मुर्दाबाद के नारे लगाने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। बछवाड़ा में आयोजित शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में अपने काफिले के साथ भाग लेने जा रहे सांसद गिरिराज सिंह की हुई फजीहत की वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर खूब वायरल हुई। नारेबाजी कर रहे आक्रोशित लोगों के हाथों में भाजपा का झंडा देखकर लोग कुछ देर के लिए जरूर चौंके और इसे भाजपा का अंतर्कलह बताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने इस पूरे प्रकरण को राजद और सीपीआई कार्यकर्ताओं का उपद्रव बताया लेकिन हकीकत में इस पूरे मामले के सूत्रधार विनोद कुमार निकले, जिन्होंने समाचार विचार से दूरभाष पर विरोध की सारी वजहें साझा करते हुए बताया कि हमलोग को मोदी जी तो कुबूल हैं लेकिन बेगूसराय सांसद  गिरिराज सिंह कुबूल नहीं हैं।

इनसे मिलिए

विरोध को बताया कमीशनखोरी, जनता की उपेक्षा और चापलूसों से घिरे रहने की वजह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पारिवारिक पृष्ठभूमि से ताल्लुकात रखने वाले अविवाहित विनोद कुमार रानी 3 पंचायत के मूल निवासी हैं। वे 1982 में आरएसएस के सेकेंड ईयर ओटीसी ट्रेंड कार्यकर्ता हैं। बेगूसराय के मिनी मास्को के नाम से विभूषित होने वाले दौर से वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह के काफिले को रोककर काला झंडा दिखाने और जमकर नारेबाजी करने के बाद दूरभाष पर समाचार विचार को बताया कि गिरिराज सिंह संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए कलंक साबित हुए हैं। उनके अपार बहुमत से जीतने के बाद संसदीय क्षेत्र के लोगों की उनसे अपेक्षाएं काफी बढ़ गई थी, लेकिन वे अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। विनोद कुमार ने कहा कि वे चापलूसों और कमीशनखोर से घिरे हुए हैं। उनके पास इस तथ्य को प्रमाणित करने के लिए पुख्ता सुबूत हैं कि संसदीय क्षेत्र में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, उनमें उनका बीस प्रतिशत कमीशन पहले ही भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके अराजक सांसद प्रतिनिधि ने तो हद ही पार कर के रख दिया है। अवसरवादी, भ्रष्टाचारी और कमीशनखोर कुनबों को प्रश्रय देने वाले सांसद गिरिराज सिंह की वजह से बेगूसराय भाजपा बदनाम हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस गोविंदपुर 3 पंचायत ने उन्हें सर्वाधिक वोट देकर उन्हें सिर आंखों पर बिठाया था, आज वहां की जनता को उन्होंने ठगने का काम किया है। उन्होंने इस गांव को गोद लेकर विकास का दिवास्वप्न दिखाया था लेकिन आज तक इस गांव को इन्होंने एक अदद चापाकल भी नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि हमारा विरोध तो अभी शुरू ही हुआ है। हम संसदीय क्षेत्र के लोगों के इनके काले कारनामों की असलियत को दिखाने के लिए अब अभियान की शुरुआत करेंगे।
🎯विनोद कुमार की ही जुबानी, सुनिए गिरिराज सिंह के विरोध की पूरी कहानी
🎯बोली भाजपा: राजद और सीपीआई समर्थित लोगों ने गिरिराज सिंह को दिखाया काला झंडा!

 

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail