Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूरी हुई तलाश: कद्दावर कम्युनिस्ट नेता नंदकिशोर सुमन ने थामा भाजपा का दामन

  • राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा की मौजूदगी में सैंकड़ों समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

  • राज्यसभा सांसद ने की न्यू जाफरनगर में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा

पूरी हुई तलाश
समाचार विचार/सुनील कुमार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: प्रखंड क्षेत्र के साहेबपुरकमाल पश्चिम मंडल के न्यू जाफरनगर गांव के मध्य विद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा की मौजूदगी में पंचवीर पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर सुमन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नंदकिशोर यादव को अंगवस्त्र और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद श्री सिन्हा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव ने मोदी की गारंटी सहित अन्य योजनाओं से प्रभावित होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित सिपाही बनकर राष्ट्रवाद की अवधारणा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
आजादी के अमृत काल में दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनकर उभरेगा भारत
राकेश सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग को बराबर लाभ मिला है। देश की जनता मोदी जी के साथ है। भाजपा के पास कुशल एवं क्रियाशील संगठन और मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व है। देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में नया जज्बा पैदा किया है। मोदी जी का सपना है कि अमृत काल के आगामी 24 वर्षों में भारत दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनकर उभरे।
राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने की न्यू जाफरनगर में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद से क्षेत्र संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने मध्य विद्यालय में बेंच, टेबल की कमी, गांव के मुख्य द्वार पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। सांसद श्री सिन्हा ने विद्यालय में अविलंब अपने निजी कोष से फर्नीचर उपलब्ध कराने और प्रतिमा स्थापित पर अपनी सहमति प्रदान किया। इसके उपरांत ललित नारायण राय, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, विवेकानंद पटेल, मनोज कुमार सिंह, अशोक पटेल, प्रवीण कुमार, धनन्जय राय, राजकुमार राय, विक्रम कुमार, रूदल पटेल, छोटू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद को माला और चादर से सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिला मंत्री राकेश रोशन, सनहा पूरब पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र झा, दक्षिणी मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार, मंडल महामंत्री रणवीर सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष नीतेश कुमार, भाजपा नेता जनार्दन पटेल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवा मोर्चा के संयोजक ललन राय, धीरज शर्मा, राजकुमार साहू, के डी पासवान, दिनेश चौधरी, गोलू सोनी, अरुण पोद्दार सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail