Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी 27 को आएंगे बेगूसराय

  • साहेबपुरकमाल के कुरहा स्थित जीएमसी विवाह भवन में में हुआ जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

  • लोकसभा चुनाव में तेजस्वी के तेज का कितना फायदा उठा पाने में सफल रहेगी इंडिया गठबंधन

राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा की सफलता को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के क़ुरहा स्थित जीएमसी विवाह भवन में राजद कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के अलावा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।स्थानीय विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान तेज करने का फैसला किया है। जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ‘जन विश्वास यात्रा’ निकालने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जन विश्वास यात्रा 20 फरवरी से शुरू होगी और 1 मार्च को समाप्त होगी। वे जन विश्वास यात्रा के तहत 27 फरवरी को बेगूसराय के आईटीआई मैदान में जनसभा करेंगे।

राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

लोकसभा चुनाव में तेजस्वी के तेज का कितना फायदा उठा पाने में सफल रहेगी इंडिया गठबंधन
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। ‘जन विश्वास यात्रा’ के जरिए तेजस्वी यादव बिहार की जनता को बताएंगे कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार में उन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या-क्या काम किया है। वे यह भी बताएंगे कि नीतीश कुमार ने किस तरह से जनादेश का अपमान कर बिहार की जनता के विश्वास पर कुठाराघात किया है। बैठक के दौरान बेगूसराय में तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा को लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया गया और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को सफल बनाने की जिम्मेदारी दिया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी 27 को आएंगे बेगूसराय

राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

इनलोगों की मौजूदगी में हुआ बैठक का आयोजन
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने किया। मौके पर स्थानीय विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव, चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो, किसान प्रकोष्ट के प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार, रणवीर यादव, अश्लोक कुमार, सादपुर पश्चिम के सरपंच मंतोष कुमार, वीरेन्द्र यादव, अशोक यादव, महावीर प्रसाद यादव, नंदकिशोर यादव, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार, पंचवीर पंचायत के राजद अध्यक्ष गौतम कुमार सहित सभी प्रकोष्ठ के जिला और प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समाचार विचार की ट्रेंडिंग खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें

🎯 बेगूसराय विधायक ने सदन में उठाई मांग: बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न

🎯 बेगूसराय से मात्र उन्नीस घंटे में दिल्ली की दूरी तय करेगी नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

 

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail