आग्रह: बखरी में स्टेडियम की मांग को लेकर खेल मंत्री से मिले नीरज नवीन

🎯आचार संहिता की अवधि के उपरांत निर्माण कार्य की दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे मंत्री सुरेंद्र मेहता
🎯खेल का अलग मंत्रालय बनने से युवाओं का खेल के प्रति बढ़ेगा रुझान
आग्रह

समाचार विचार/बखरी: बिहार सरकार के नवनियुक्त खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता से मिलकर बखरी में खेल स्टेडियम के निर्माण का आग्रह किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह बखरी के पुर्व नगर पार्षद नीरज नवीन ने मंगलवार को पटना अवस्थित आवास पर नवनियुक्त खेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें दायित्व की शुभकामना देते हुए स्टेडियम निर्माण की मांग की है। भाजपा नेता नीरज नवीन ने कहा कि भारत सरकार के खेल नीति के तहत पुरे भारत के युवाओं का रुझान खेल के प्रति बढा है। अब भारत के युवा अन्तरराष्ट्रीय खेल में अधिकतम मेडल जीत कर आ रहे हैं। बिहार में खेल को बढावा देने की जरुरत थी ताकि बिहार के युवा भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें। भाजपा नेता ने बिहार में खेल के लिए अलग मंत्रालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल का अलग मंत्रालय बनने से युवा को खेल प्रति जागरूक करने के लिए जरुरी संसाधन और तेजी से खेल के विकास हो सकेगा।

आचार संहिता की अवधि के उपरांत निर्माण कार्य की दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे मंत्री सुरेंद्र मेहता
बिहार के भी खिलाड़ी अब अन्तरराष्ट्रीय पदक ला सकेगें। नवनियुक्त खेल मंत्री ने बखरी में स्टेडियम के निर्माण को वक्त की जरूरत बताया। साथ ही आचार संहिता की समाप्ति के बाद प्राथमिकता के साथ स्टेडियम निर्माण हेतु कार्य करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बलराम सिंह, रंजन मालाकार, मनीष चौहान, अशोक मेहता आदि समाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
🎯दरख्तों के रखवाले: बेगूसराय में फोरलेन निर्माण के दौरान एक वर्ष में लगाए गए 28443 पौधे
🎯यहां देखिए, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

 

आग्रह

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail