-
बेगूसराय डीएम के विशेष अनुरोध पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने कटहरी में किया कंबल वितरण समारोह का आयोजन
-
ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने भी उपलब्ध कराए एक सौ कंबल
समाचार विचार/बलिया/बेगूसराय: शनिवार को डंडारी प्रखंड के कटहरी ग्राम पंचायत भवन परिसर में दो सौ विधवाओं के बीच रेड क्रॉस सोसायटी बेगूसराय शाखा के द्वारा शीतलहर को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। अध्यक्ष सह जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के विशेष अनुरोध पर बिहार राज्य रेड क्रॉस की बेगूसराय शाखा ने विधवा महिलाओं के लिए एक सौ और बेगूसराय रेड क्रॉस सोसायटी के महत्वपूर्ण सदस्य सह ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार के निजी कोष से एक सौ कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नलिनी रंजन के द्वारा किया गया।
विधवाओं के दुख की गहरी टीस और करुण कसक से व्यथित हुए मौजूद लोग
कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नलिनी रंजन ने कहा कि आपदा ग्रस्त और संसाधन विहीन, उपेक्षित मानवता की सेवा में अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी सदैव सक्रिय और समर्पित रहती है। उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों के देह को वसन से ढकने का सामूहिक प्रयास किसी पुण्य से कम नहीं है। मौजूद विधवाओं के दुख की गहरी टीस और करुण कसक ने हृदय को व्यथित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी इन्हें किसी भी रूप में साथ, स्नेह और सहयोग की जरूरत महसूस होगी, हम इनकी पीड़ा के सहभागी जरूर बनेंगे।
मिली राहत: विधवाओं के दुख की गहरी टीस और करुण कसक से व्यथित हुई रेड क्रॉस सोसाइटी
करुणावान और परोपकारी प्रवृति के विकास से ही समाज में आएगी समृद्धि
ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने जनसमूह को परोपकारी प्रवृति के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि संसाधनों की मौजूदगी में अगर चित्त शुद्ध है, सबके प्रति मंगल मैत्री, दूसरों के अभाव एवं दुखों के प्रति करुणा और हर स्थिति में समता की भावना है तो समाज का हर व्यक्ति भी त्यागवान, क्षमाशील और करुणावान होना शुरू हो जाता है, जिससे सुंदर परिवार और समाज का निर्माण होता है। उन्होंने रेड क्रॉस के इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा में संलग्न रहने वाले टीम के सभी सदस्य वास्तविक रूप में कर्मयोगी हैं। मौके पर समाजसेवी विश्व रंजन कुमार उर्फ राजू, दिलीप सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवजी सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो. अहसन सहित पंचायत और आस पास के गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: 27 फरवरी को बेगूसराय आएंगे तेजस्वी यादव
लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास
Author: समाचार विचार
Post Views: 892