Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दायित्व: बेगूसराय के रजनीश भास्कर को मिली राष्ट्रीय प्रतियोगिता सचिव की जिम्मेदारी

  • लाजिमी है विरोध
  • बिहार से एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी-1 के रेफरी हैं  रजनीश भास्कर

  • बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ और बिहार भारोत्तोलन संघ ने दी बधाई

दायित्व
समाचार विचार/पटना/बेगूसराय: बेगूसराय के रजनीश भारती को महत्वूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। दरअसल 29 दिसंबर 2023 से 8 जनवरी 2024 तक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर स्थित राजीव गांधी विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय भारोत्तोलन सीनियर, जूनियर और युवा चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलन संघ के संरक्षण में अरुणाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अब्राहम तेची के नेतृत्व में अयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 800 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूरे देश से 50 तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह प्रतियोगिता प्रतिनिधि सहदेव यादव की अनुशंसा पर बेगूसराय निवासी बिहार से एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी -1 रेफरी रजनीश भास्कर को प्रतियोगिता सचिव नियुक्त किया गया है। श्री भास्कर इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में प्रतियोगिता सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उक्त चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु के. सुब्रमण्यम को प्रतियोगिता निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि सबीना यादव, प्रदीप शर्मा, द्रोणाचार्य पाल सिंह संधू, द्रोणाचार्य हंसा शर्मा, राजेश शर्मा, श्यामला शेट्टी, नारायण साहू, सूर्यनारायण आदि को जूरी की जिम्मेदारी दी गयी  है। रेफरी के रूप में प्रदीप यादव, खुशबू यादव, मुकेश कुमार, युद्धवीर सिंह, रमेश पाढ़ी, रवि शर्मा, रानू मोहंती को जिम्मेदारी दी गई है।
बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ और बिहार भारोत्तोलन संघ ने दी बधाई
इनके अलावा सतपाल यादव, योगिन्द्र, निर्लेप सिंह, सुनीत चोपड़ा, मिल्ली चोपड़ा, पूरन सिंह, विशाल, शिवम, अजय दास विजय हुडा, कृष्ण राज, रंजीत भट्टाचार्य, कमलप्रीत कौर, हरभजन सिंह को भी तकनीकी अधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। श्री भास्कर को प्रतियोगिता सचिव के रूप में मिल्ली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ और बिहार भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Begusarai Local News

बेगूसराय के सात ओपी को मिलेगा स्थाई थाना का दर्जा
लोकल मीडिया ने प्रशासन से की प्रेस क्लब खोलने की मांग

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail