बोली भाजपा: राजद और सीपीआई समर्थित लोगों ने गिरिराज सिंह को दिखाया काला झंडा!

बोली भाजपा: राजद और सीपीआई समर्थित लोगों ने गिरिराज सिंह को दिखाया काला झंडा!

  • बछवाड़ा में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में भाग लेने जा रहे थे बेगूसराय सांसद

  • भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में शामिल होकर उपद्रवियों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे और दिखाया काला झंडा

बोली भाजपा
समाचार विचार/बछवाड़ा/बेगूसराय: रविवार की दोपहर सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें हाथ में भाजपा का झंडा थामे कुछ लोग गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे थे। उस वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि बेगूसराय सांसद अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और उनके शीशे के करीब जाकर कुछ लोग नारेबाजी कर रहे हैं। काफिले में शामिल पुलिसकर्मी नारेबाजी कर रहे लोगों को सांसद के वाहन से दूर करने की जतन करते हुए भी देखे जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही संसदीय क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कुछ लोग इसे स्थानीय जनता की बेगूसराय सांसद के प्रति नाराजगी बताने लगे तो कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड वाकया करार दे दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक रूप से घटना के पीछे की सच्चाई को सामने लाकर रख दिया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं सांसद गिरिराज सिंह
दरअसल लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह इन अपने संसदीय क्षेत्र में एक्टिव मोड में हैं। वे जिले के विभिन्न इलाकों में अपना पूरा समय दे रहे हैं। इसी क्रम में गिरिराज सिंह रविवार को बरौनी डेयरी में शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत बछवाड़ा में पूर्व निर्धारित एकीकृत उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच- 28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास भाजपा का झंडा हाथों में लिए कुछ लोगों ने गिरिराज सिंह मुर्दाबाद का नारा लगाया। उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाकर उनका विरोध भी किया। वीडियो में दिख रहे आक्रोशित लोगों ने गिरिराज सिंह के काफिले में घुसकर हाथ में बीजेपी के झंडे के साथ साथ काले झंडे लेकर गिरिराज सिंह  मुर्दाबाद, गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाए। इस वजह से वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और गिरिराज सिंह का काफिला कुछ देर तक एनएच पर रुका रहा। मौजूद पुलिसकर्मियों ने काला झंडा दिखाने वाले लोगों को हटाकर मामले को शांत कराया।
राजद और सीपीआई समर्थित लोगों ने गिरिराज सिंह को दिखाया काला झंडा!
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों को आधारहीन और बेबुनियाद बताते हुए गिरिराज सिंह के काफिले में साथ चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने समाचार विचार को बताया कि भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़क किनारे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्वागत में खड़े थे। वे उत्साहित होकर सांसद महोदय का घंटों से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सीपीआई और राजद समर्थित कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में सांसद को काला झंडा दिखाया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों की शिनाख्त की जा चुकी है और उन पर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु प्रशासन से आग्रह किया जाएगा।
🎯 इस वीडियो में देखिए, गिरिराज सिंह को कैसे दिखाया काला झंडा
🎯पसरा मातम: कुश्ती लड़ने के दौरान अखाड़े में ही हो गई पहलवान की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail