आयोजन: बेगूसराय कांग्रेस के मकर संक्रांति मिलन समारोह ने दिया समरसता का संदेश

  • बेगूसराय
  • गांधी आश्रम में भाजपा, जदयू सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
  • जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आयोजन
समाचार विचार/बेगूसराय: जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मृति में शहर मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने अपने आवासीय कार्यालय गांधी आश्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। जिला के कोने-कोने से आए विभिन्न राजनीतिक दलों व कार्यकर्ताओं ने वशिष्ठ बाबू के तैल चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए संक्रांति मिलन समारोह में भाग लिया। कांग्रेस नेता सुबोध कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
आयोजन: बेगूसराय कांग्रेस के मकर संक्रांति मिलन समारोह ने दिया समरसता का संदेश

राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: 27 फरवरी को बेगूसराय आएंगे तेजस्वी यादव

गांधी आश्रम में भाजपा, जदयू सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर श्री सार्जन ने कहा कि संक्रांति मिलन समारोह सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह कार्यक्रम विगत दो दशकों से लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता के अलावा जिला के विशिष्ट जन और अन्य दलों के कार्यकर्ता भी शिरकत किया करते हैं। मिलन समारोह में नगर निगम की मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, निगम पार्षद व भाजपा नेता उमेश राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह, शशि शेखर राय, महेश सिंह, लखन पासवान, नारायण सिंह, वरीय अधिवक्ता बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, अधिवक्ता सह निगम पार्षद सुमन कुमारी, बुद्धिजीवी शेखर सावंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केडी हिमांशु, मुरलीधर मुरारी, राम प्रकाश सिंह, मो. मतीन हारून रशीद, रामानुज कुँवर, उदय कुमार सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, अभिषेक कुमार, अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, नवीन सिंह, चुनचुन राय, शिक्षाविद प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, महंथ शंकर दास, डॉ. मुरारी मोहन, कांग्रेस नेता शिव शंकर पोद्दार, अधिवक्ता संजीत कुमार, संजय सम्राट, रणजीत कुमार मुखिया जी, विकास विद्यालय ग्रुप के राम विनोद सिंह, जेडीयू नेता अनिल चौधरी सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail