Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राहत: अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर डीएम ने शोक संतप्त परिजनों को दिया सांत्वना 

  • रेड क्रॉस के पदेन अध्यक्ष सह जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की मौजूदगी में हुआ राहत सामग्री का वितरण

  • बिहार सरकार ने परिजनों को कल दिया था चार-चार लाख रुपए का चेक

राहत
समाचार विचार/बछवाड़ा/बेगूसराय: थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के अरवा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 में बुधवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एक ही परिवार के चार लोगो की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की जानकारी लेने और शोक संतप्त परिवार जनों से मिलने मृतक के घर पहुंचे। डीएम ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इस विपत्ति की घङी में सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को हर सुविधा मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया। जिलाधिकारी सह रेड क्रोस सोसायटी के अध्यक्ष रोशन कुशवाहा के द्वारा सभी पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लेते हुए उनके बीच राहत सामग्री कम्बल, धोती, साड़ी, लुंगी, गमछा, बर्तन सेट, चावल, बिस्कुट, ब्रेड व दवा आदि जरुरत की वस्तुओं का वितरण किया गया।
पकड़ौआ विवाह का खौफनाक अंजाम: पिता, पुत्र और पुत्री के ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय
आपातकाल में पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करती है रेड क्रॉस सोसायटी
रेड क्रोस सोसायटी के सदस्य डॉ. नलिनी रंजन ने अरवा की हृदयविदारक घटना पर दुख प्रकट करते हुए बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है जो आपदा के आपातकाल में पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का अग्रणी सदस्य है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस हर समय मानवतावादी गतिविधियों के सभी रूपों को प्रोत्साहित करने और शुरू करने के लिए है ताकि मानव की पीड़ा को कम किया जा सके। राहत: अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर डीएम ने शोक संतप्त परिजनों को दिया सांत्वना 
इन गणमान्यों की मौजूदगी में हुआ राहत सामग्रियों का वितरण
जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार, एडीएम राजेश कुमार सिंह, तेघरा एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ डॉ. रवींद्र कुमार, बीडीओ अभिषेक राज, सीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ.नलिनी रंजन सिंह, रेड क्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर, ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार, विधायक सुरेंद्र मेहता, जिला जदयू अध्यक्ष रुदल राय, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, लोजपा नेता संजय पासवान, सुदर्शन सिंह, अरबा मुखिया सुनील कुमार, जिला पार्षद मनमोहन कुमार, समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू, समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा आदि गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किचन सेट, कंबल, शॉल, लूंगी, चावल, त्रिपाल, हाइजीन सेट आदि का वितरण किया गया।
लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail