Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पूरी हुई मांग: सिमरिया-2 पंचायत की योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच

  • बीडीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ लूट खसोट और व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध अनिश्चित भूख हड़ताल

  • ग्रामीणों ने मुखिया पर लगाया था भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने का गंभीर आरोप

पूरी हुई मांग
समाचार विचार/बेगूसराय: बरौनी प्रखंड के सिमरिया-02 पंचायत के पूर्व मुखिया रामानंद यादव एवं रामानुज राय के नेतृत्व तथा अवधेश कुमार बिंद की अध्यक्षता में बरौनी प्रखंड परिसर में सिमरिया-02 पंचायत में भारी लूट-खसोट व भ्रष्टाचार को लेकर अनिश्चित भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। “पूरी हुई मांग: सिमरिया-2 पंचायत की योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच” प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जूस पिलाकर अनिश्चित भूख हड़ताल को समाप्त किया और उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया। बीडीओ ने बताया कि आरोपों के उच्च स्तरीय जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ के आश्वासन के उपरांत आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया। विदित हो कि विभिन्न पंचायतों में मुखिया के द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
ग्रामीणों ने मुखिया पर लगाया था भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने का आरोप
सिमरिया -02 पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिसमें पांच वार्ड सदस्यों के द्वारा मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी पर पंचायत की योजना में भारी लूट- खसोट का आरोप लगाते हुए प्रखंड परिसर में अनिश्चित भूख हड़ताल और जमकर नारेबाजी की गई। सिमरिया- 2 के उपमुखिया सुदीन पासवान, वार्ड सदस्य जितेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार बिंद, वार्ड सदस्या पति रामचंद्र पासवान, वार्ड सदस्या पति कन्हैया कुमार निषाद, रामचंद्र यादव सहित कई ग्रामीण अनिश्चित भूख हड़ताल में उपस्थित हुए।

Begusarai Local News

लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास
बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने सदन में उठाई श्री बाबू को भारत रत्न देने की मांग

अन्य खबरों के नियमित अपडेट के लिए समाचार विचार के नोटिफिकेशन को ऑन कर लें।

 

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail