-
ईश्वर अस्पताल प्रबंधन ने प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया हौसला
-
इस बार इंस्पायर कंक्लूजन थीम पर मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
समाचार विचार/बेगूसराय: जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाएं उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हम उन्हें प्रोत्साहित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ें। उक्त बातें ईश्वर अस्पताल के निदेशक और प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में जिले की दो महिला पत्रकारों क्रमशः रिमझिम कुमारी और तबस्सुम खान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैंपेन थीम इंस्पायर इंक्लुजन है। इंस्पायर इंक्लुजन का अर्थ है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना। महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना भी है जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकें और खुद को सशक्त महसूस कर सकें।
सम्मान मिलने से कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की मिलती है प्रेरणा
ईश्वर अस्पताल की सह निदेशक डॉ. लीना कुमारी ने कहा कि पत्रकारों का काम वाकई जोखिम से भरा होता है फिर भी बेगूसराय जिले की इन दोनों महिलाओं ने इस पेशे में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके द्वारा किए जा रहे पत्रकारिता से नई पीढ़ी की युवतियां प्रेरित हो रही हैं। उनके योगदान और साहस भरे कार्यों को देखते हुए ईश्वर अस्पताल प्रबंधन ने उनको सम्मानित किया है ताकि उनका हौसला बढ़े और वे अपने कर्तव्य पथ पर बेहिचक आगे बढ़ती रहें। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद अपनी प्रसन्नता का इजहार और आभार प्रकट करते हुए महिला पत्रकारों ने बताया कि इस सम्मान ने हमें अपने कर्म क्षेत्र में कर्मरत रहने की ऊर्जा प्रदान की है।
📌तो इन वजहों से हर साल मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Author: समाचार विचार
Post Views: 1,113