-
कटिहार की सर्वोदय समाज संस्था ने साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित
-
कस्बाई इलाके में रहकर इनके साहित्यिक अवदान को विस्मृत नहीं करेगा बेगूसराय

समाचार विचार/बेगूसराय: साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेगूसराय के मंझौल निवासी महेश भारती वाकई धूप के फूल हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेगूसराय में साहित्य और पत्रकारिता की ऐसी बुनियाद रखी है, जिस पर आज की युवा पीढ़ी के साहित्यकारों और पत्रकारों के भविष्य के नैतिक, बौद्धिक और आत्मिक भवन का निर्माण जरूर होगा। यही वजह है कि निरंतर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक दर्जन से अधिक किताबों के लेखक महेश भारती को कटिहार की सर्वोदय समाज संस्था ने कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कटिहार के टाउन हाल में आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री भारती को साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोशी गौरव सम्मान से नवाजा गया।
कटिहार की सर्वोदय समाज संस्था ने साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सर्वोदय समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अंबेडकर जयंती पर आयोजित इस चौथे कोशी सम्मान समारोह में बेगूसराय के महेश भारती को उनके उपन्यास कजोमा घाट,कगती माय और इतिहास की पुस्तक नील से नीलहे तक सहित आधे दर्जन कविता संग्रह की पुस्तकों का साहित्यिक अवदान को लेकर उन्हें इस बार कोशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। मौके पर गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि बेगूसराय के छोटे कस्बे में रहकर श्री भारती साहित्य, संस्कृति, इतिहास और कविता की पुस्तकों की अनवरत रचना कर इतिहास बनाए हैं। श्री भारती को कोशी गौरव सम्मान से नवाजे जाने पर पूर्व सांसद राम जीवन सिंह सहित अनेक स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे मंझौल तथा बेगूसराय क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।
🎯गिरिराज का हमला: तेजस्वी के डीएनए में ही जंगलराज है
🎯मौके की नजाकत:चेरियाबरियारपुर में एनडीए की बैठक में पत्रकारों को देखते ही खिसक लिए गिरिराज सिंह
🎯भूमिहारों के गढ़ बेगूसराय में गिरिराज सिंह के प्रति क्यों गुस्से में हैं लोग

Author: समाचार विचार
Post Views: 981