मारी बाजी: किशनगंज को शिकस्त देकर एकलव्य की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

साहेबपुरकमाल

➡️बेगूसराय की मेजबानी में संपन्न हुई राज्यस्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

➡️शारीरिक शिक्षकों की मेहनत और बेगूसराय प्रशासन के सहयोग से सफल रहा आयोजन

मारी बाजी

समाचार विचार/बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल बालक (अंडर -17) खेल प्रतियोगिता 2024 – 25 का शानदार समापन हुआ। जी.डी. कॉलेज बेगूसराय के मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबला को एकलव्य की टीम ने किशनगंज को 2—0 से हराकर इस खेल प्रतियोगिता को जीत ट्रॉफी अपने नाम किया। मधेपुरा की टीम को तीसरा स्थान मिला। बताते चले कि बिहार सरकार के सौजन्य से पूरे बिहार से एकलव्य टीम का गठन किया गया है। जिला प्रशासन बेगूसराय और खेल विभाग बेगूसराय ने इस खेल प्रतियोगिता की शानदार मेजबानी की। 27 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक फुटबॉल का महाकुंभ चला, जिसमें पूरे प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। बेगूसराय की मेजबानी को पूरे बिहार की टीमों ने सराहा और उसकी तारीफ की। तीसरे स्थान के मैच में मधेपुरा ने पूर्णिया को 1-0 से हराया तथा फाइनल मैच में एकलव्य केंद्र ने किशनगंज को 2-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। एकलव्य केंद्र की ओर से जर्सी नंबर 6 मोहम्मद शनवर हक खान एवं जर्सी नंबर 10 अनिल कुमार ने गोल किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय, डॉ रौशन भारद्वाज और रतनपुर थाना के प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया। विजेता और उपविजेता टीम के साथ-साथ तीसरे स्थान पर रही टीम को भी ट्रॉफी और मेडल देकर आगंतुक अतिथियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया।
खेल को प्रोत्साहित करने में जुटी है बिहार सरकार
पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप ने प्रतियोगिता की मेजबानी बेगूसराय को मिलने पर बिहार सरकार को धन्यवाद किया और संपूर्ण बिहार की टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित किया। साथ ही उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। खिलाड़ियों को उन्होंने देश के लिए मेडल जीतने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति एवं विपरीत मौसम के बावजूद भी शारीरिक शिक्षकों के कठिन मेहनत तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। सबके प्रति उन्होंने आभार जताया। डॉ. सुरेश राय ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और भारत का युवा संपूर्ण विश्व में जीत का तिरंगा लहरा रहा है। पूरे बिहार की टीम का उन्होंने दिनकर जी की धरती पर स्वागत किया।

शारीरिक शिक्षकों की मेहनत और बेगूसराय प्रशासन के सहयोग से सफल रहा आयोजन
बताते चलें कि लगातार एक महीने से विषम परिस्थिति एवं विपरीत मौसम में मैदान को बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं फुटबॉल खेल के संयोजक चिरंजीवी ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार के नेतृत्व में रोशन कुमार अमन कुमार, मोहन कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, चंद्रिका, अनुराग कुमार, किशन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अरविंद कुमार सिंह तथा चयनकर्ता के रूप में शत्रुघ्न सिंह एवं रजनीश पांडे तथा जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, दीपक कुमार दीप, शुभम कुमार, रितेश कुमार, मणिकांत, रामबाबू सिंह, रामचंद्र राय, अशोक कुमार आदि ने इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन में बेहतरीन भूमिका अदा की। उद्घोषणा और मंच संचालन शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने किया।

Begusarai Locals

🎯अच्छी पहल: दस सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों को पुरस्कृत करेंगे बेगूसराय डीएम

🎯बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

मारी बाजी

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!