-
स्थाई थाना का दर्जा मिलने से थाना की सुविधाओं में होगा इजाफा
-
डीएसपी हेडक्वार्टर ने क्षेत्रवासियों से की विधि व्यवस्था के संधारण में सकारात्मक सहयोग देने की अपील

समाचार विचार/बेगूसराय: आज रविवार को सहायक थाना लोहिया नगर पूर्ण रूपेण लोहियानगर थाना के रूप में रूपांतरित हो गया। स्थाई थाने के रूप में अपग्रेडेड थाना का उद्घाटन मुख्यालय आरक्षी उपाध्यक्ष निशिकांत भारती के द्वारा रिबन काटकर किया गया। ध्यातव्य हो कि कुछ दिनों पहले बिहार सरकार के द्वारा कई थानों को अपग्रेड किया गया था, जिसमें सहायक थाना लोहिया नगर भी शामिल था। आज से लोहिया नगर थाना में संपूर्ण थाना के रूप में विधिवत काम का शुरू हो गया।















