लाभान्वित होंगे पीड़ित: गिरिराज सिंह की पहल के बाद युद्धस्तर पर शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य

🎯बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त हैं बाढ़ ग्रस्त लोग

🎯तेघड़ा, बेगूसराय और बलिया में 60 नाव और 20 कम्युनिटी किचन का शुरू हुआ संचालन

लाभान्वित होंगे पीड़ित
समाचार विचार/बेगूसराय: गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित रूप से हुई बढ़ोतरी के बाद बाढ़ की विभीषिका से लोग हलकान हो रहे हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह की पहल पर जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में फंसे पीड़ित परिवार के लिए बचाव एवं राहत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण आए बाढ़ की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार जिलाधिकारी एवं फ्लड विभाग के अधिकारी के साथ संपर्क में हैं एवं पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार विचार को बताया कि बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है। इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। हम लगातार डीएम, एसडीओ और बाढ़ विभाग के साथ संवाद बनाए हुए हैं ताकि राहत और बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे।

लाभान्वित होंगे पीड़ित

तेघड़ा, बेगूसराय और बलिया में 60 नाव और 20 कम्युनिटी किचन का शुरू हुआ संचालन
सांसद ने बताया कि बेगूसराय में तेघड़ा, बेगूसराय और बलिया अनुमंडलों को मिलाकर करीब 60 नावों की व्यवस्था की गई है, जो जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए तैनात हैं। आवश्यकता पड़ने पर इस संख्या में और भी वृद्धि की जाएगी। साथ ही 20 सामुदायिक रसोई घर चिन्हित किए गए हैं, जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा, राहत शिविरों में आश्रय, बिजली, पीने का पानी, सूखा भोजन पैकेट और पशुओं के लिए चारे की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि इस विपदा का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके। उन्होंने बताया कि बलिया अनुमंडल में 20 नाव एवं पांच जगह पर कम्युनिटी किचन बेगूसराय अनुमंडल में 25 नाव एवं 15 कम्युनिटी किचन तेघरा अनुमंडल में 15 नाव एवं तीन जगह पर कम्युनिटी किचन की शुरुआत कर दी गई है साथ ही साथ मटिहानी में दो शेल्टर की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें लोग आकर रह सकें।

बिहार सरकार से की अतिशीघ्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग
उन्होंने कहा कि हमने बिहार सरकार से भी बेगूसराय को अति शीघ्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।  गिरिराज सिंह ने लोगो से विशेष अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अपील करते हैं कि प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें,  जिससे जान की हानि हो। उन्होंने कहा कि हमारे भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम एवं बेगूसराय भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता भी लगातार बचाव एवं  राहत कार्य में लगे रहेंगे, किसी भी तरह की कोई भी समस्या या जरूरत होने पर उनसे भी सम्पर्क कर सकते है। हम सभी लोग मिलकर इस आपदा का डटकर सामना करेंगे।

Begusarai Locals

🎯वन महोत्सव की धूम है मगर: एक अदद सड़क के खातिर हजारों पेड़ कटाया जा रहा है

🎯बेगूसराय में भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail