खेल-खिलाड़ी: गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

➡️सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
➡️हॉकी को आगे बढ़ाने में जुटी है हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 
समाचार विचार/बेगूसराय: शहर के गांधी स्टेडियम में अंडर 14 और अंडर 16 बालक एवं बालिका वर्ग का जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। विदित हो कि विगत कई वर्षों से बेगूसराय में हॉकी खेल बंद पड़ा था, जिसे हॉकी एसोसिएशन आफ बेगूसराय द्वारा फिर से पुनर्जीवित किया गया एवं इसी आलोक में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हॉकी

सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर नॉर्थ संत विलियम अकादमी, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर परियोजना विद्यालय बदलपुरा, दूसरे स्थान पर बालक वर्ग में भटौली स्पोर्ट्स क्लब एवं बालिका वर्ग में राइजिंग हॉकी अकादमी ने कब्जा जमाया। हॉकी एसोसिएशन बेगूसराय के अध्यक्ष सुमित सन्नी, सैयद मिराजुल इस्लाम, बाबुल कुमार, साजिद कुमार, आनंद पुरुषार्थ, सन्नी आदि के पुरजोर मेहनत से कार्यक्रम सफल हुआ।
हॉकी को आगे बढ़ाने में जुटी है हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 
बेगूसराय के जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी को सूबे में आगे बढ़ाने के लिए हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार के द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कन्हैया कुमार, अंकिता कुमारी, नव्या कुमारी, सीमा कुमारी सहित मौजूद लोगों ने बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी आए हुए अतिथियों ने कहा कि बेगूसराय में हॉकी खेल के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी। आगंतुक अतिथियों ने आए हुए सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।
हॉकी

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail