दबदबा: तीनों मैच जीतकर प्रतियोगिता के शीर्ष पर पहुंचा बेगूसराय

साहेबपुरकमाल

🎯रोमांचक रहा राज्यस्तरीय वॉलीबॉल बालक अंडर-17 खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मुकाबला

🎯खेल विभाग बेगूसराय सफलतापूर्वक कर रहा है राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता

समाचार विचार/बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय  वॉलीबॉल बालक अंडर-17 प्रतियोगिता में बेगूसराय ने कैमूर को 25-17, 28- 19 से, सारण ने रोहतास को 25-9, 25- 19 से, मुंगेर  ने बक्सर को 26- 24, 25-22 से, पटना ने समस्तीपुर को 25-20,25- 18 से, भागलपुर ने मुजफ्फरपुर को 30- 28, 25 -18 से, भोजपुर ने पूर्णिया को 16-25, 25-19 एवं 15 -11 से, एकलव्य ने खगड़िया को 25-11, 25-13 से, वेस्ट चंपारण ने दरभंगा को 25-22, 20- 25,15-13 से, गोपालगंज ने सिवान को 25-17, 25-20 से, जमुई ने नालंदा को 25-12, 25-23 से, बांका ने नवादा को 25-0,25-0 से, मधुबनी ने अररिया को 25-0, 25-0 से, औरंगाबाद ने कटिहार को 18-25, 27-25,13-15से, शेखपुरा ने गया को 25-19, 25- 21 से, बेगूसराय ने गोपालगंज को 25-8, 25-9 से,सारण ने ईस्ट चंपारण को 25-10, 25-11 से, बक्सर ने नवादा को 25-0,25-0 से, पटना ने अररिया को 25-0,25-0 से,भागलपुर ने औरंगाबाद को 25-13, 25-14 से,भोजपुर ने गया को 25-16, 25-14 से, एकलव्य ने सहरसा को 25 -10, 25-9 से जहानाबाद में दरभंगा को 25- 11, 25-14 से, बेगूसराय ने सिवान को 25-13,25 -18 से, सारण ने नवादा को 25-13, 25- 15 से पराजित कर दिया।

प्रतियोगिता

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ 
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय की धरती में असीम उर्जा है। बेगूसराय को बिहार में खेल की नर्सरी कहा जाता है। दिनकर की इस धरती पर इस तरह के राज्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होना अपने आप में महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से वॉलीबॉल बालक अंडर-17 की टीम भाग ले रही है। जो वॉलीबॉल के गढ़ होने का सबसे बड़ा उदाहरण है। कोरोना काल के बाद खेल विभाग का इस तरह का आयोजन करवाना शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में बिहार के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपने जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में इनलोगों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी कृष्ण कुमार एवं तकनीकी के रूप में अमन कुमार, शुभम कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, रामाज्ञा सिंह एवं जिले के शारीरिक शिक्षक नितेश कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक ब्रजेश कुमार, गौरव भारद्वाज, दीपक कुमार,कन्हैया भारद्वाज,अशोक कुमार, बबीता कुमारी, रामचंद्र राय, दीपक कुमार दीप, रामबाबू सिंह, संदीप कुमार, मणिकांत,  पल्लवी कुमारी,चिरंजीव ठाकुर,अरुण पंकज, बैद्यनाथ ठाकुर आदि मौजूद थे।

Begusarai Locals

🎯जारी है अभियान: आईएमए ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण

🎯राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का डीएम ने किया विधिवत उद्घाटन

प्रतियोगिता

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!