बढ़ाया हौसला: कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से नवाजी गई 35 महिलाएं

  • सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वावधान में हुआ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

  • विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, महापौर सीता साहू, पूर्व एमएलसी डॉ. किरण घई सिन्हा और उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी ने किया नारी शक्ति का वंदन और अभिनंदन 

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभागमन पर बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर हुई वृहद चर्चा

बढ़ाया हौसला
समाचार विचार/पटना: सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभागमन पर आज बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के सभागार में संगोष्ठी-सह-कर्मयोगी  महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ. किरण घई सिन्हा ने की। समारोह का उ‌द्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। अपने परिश्रम और विजन के बलबूते पर सपना साकार कर महिलाएं लड़ाकू जहाज उड़ा कर न केवल देश की रक्षा कर रही है बल्कि सशक्त राष्ट्र निर्माण की भी सहभागी बन रही हैं।
महिलाओं को सबल और समृद्ध बनाया है नारी शक्ति वंदन: मौजूद महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए महापौर सीता साहू ने कहा कि नारी शक्ति वंदन ने महिलाओं को सबल और समृद्ध बनाया है। आज महिलाएं समाज के निर्माण में पुरुषों के साथ कदमताल करते हुए उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से न केवल उनका हौसला बढ़ता है बल्कि उन्हें निरंतर अच्छे और प्रभावी कार्यों को करने की प्रेरणा भी मिलती है। उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि अब महिलाएं निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है।
आयोजकों ने किया विधानसभा अध्यक्ष का वंदन और अभिनंदन: अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेश राज ने किया। इस अवसर पर डॉ. ध्रुव कुमार, समाज सेवी कमलनयन श्रीवास्तव, शिव प्रसाद मोदी, डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि घर, परिवार, समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं। पूर्व विधान पार्षद डॉ. किरण घई सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज की नारी सबल और सक्षम है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तथा विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का अभिनंदन किया गया।
कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से नवाजी गई 35 महिलाएं: समारोह में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 35 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रितु राज, सपना रानी, निशु चंद्रवंशी, अर्पिता, मोहित कुमार, विभीषण कुमार, रविन्द्र कुमार, परितोष कुमार, शिवु कुमार, कौशल कुमार, सन्नी कुमार आदि सक्रिय रहे। धन्यवाद ज्ञापन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया।

Trending News Today

📌गौरव के क्षण: अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक रीको ने बेगूसराय के रजनीश भास्कर को किया सम्मानित

📌इस लिंक को क्लिक कर मिलेगी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail