➡️चार माह पूर्व ही मंदिर में रचाई थी शादी
➡️पत्नी की बेवफाई की वजह से हो गया था डिप्रेशन का शिकार

समाचार विचार/तेघड़ा/बेगूसराय: तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल पंचायत के वार्ड संख्या एक में एक हृदय को झकझोर देने वाली घटना घटित हुई है, जहां पत्नी की याद में परेशान पति ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिससे लड़का डिप्रेशन में चल रहा था। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी घर को छोड़कर मायके चली गई। इससे पति डिप्रेशन में आ गया और धारदार हथियार से गर्दन काट कर उसने आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पत्नी की बेवफाई की वजह से हो गया था डिप्रेशन का शिकार
घटना बेगूसराय के पकठौल गांव वार्ड संख्या की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पकठौल गांव के रहने स्वर्गीय रामशरण चौधरी के लगभग 27 वर्षीय पुत्र अजय चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि अजय चौधरी की शादी 4 महीने पहले बेगूसराय के एक मंदिर में हुई थी। शादी होने के 8 दिन बाद ही लड़की ने अजय चौधरी को छोड़कर अपने मायके चली गई थी और वहां से दूसरे लड़के से शादी रचा लिया। उसके बाद अजय लगातार परेशान और डिप्रेशन में रहता था।













