🎯उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को विजेता बनाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
🎯रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक राजू कुमार राजा ने भी दी बधाई

समाचार विचार/शिवाजीनगर/समस्तीपुर: उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अभूतपूर्व जीत के नायक रहे भाजपा के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुशील चौधरी को भारतीय जनता टी. वी. एवं सिने कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह चर्चित बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने उनके आवास पर पंहुचकर सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी द्वारा अपने कुशल संगठन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा के जीत की राह को आसान बनाया गया।
रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक राजू कुमार राजा ने भी दी बधाई
उन्होंने कहा कि सुशील चौधरी जैसे अनुभवी एवं कुशल नेतृत्वकर्ता को भविष्य में आगे बढ़ाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने की आवश्यकता है, ताकि पार्टी बिहार में बेहतर प्रदर्शन कर पाए। सुशील चौधरी को बधाई देते हुए मौके पर उपस्थित भाजपा के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक राजू कुमार राजा ने कहा कि भाजपा ही देश एवं राज्य का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है। अतः विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ओर लोग आकर्षित होंगें। सुशील चौधरी ने आगत अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

Begusarai Locals
🎯घोषणा: बेगूसराय में पहली बार स्प्लैश पूल एंड रिजॉर्ट में होगा स्विमिंग कंपटीशन
🎯बेगूसराय में प्रतिबंधित मांस फेंकने के मामले में एक गिरफ्तार















