शव की हुई पहचान: संदिग्ध स्थिति में गड्ढे से मिला था अज्ञात युवक का शव

जिम्मेवारीसाहेबपुरकमाल
➡️गुरुवार को बारात जाने की बात कह कर घर से निकला था सत्यम
➡️अब पुलिस की जांच से ही उठेगा हत्या या दुर्घटना में हुई मौत से पर्दा

समाचार विचार/तेघड़ा/बेगूसराय: तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गौरा आलापुर मुख्यमार्ग तेलिया जान पुल अवस्थित पीपल के पेड़ के समीप गड्ढे से एक अज्ञात युवक का शव मिला। उजला हरा रंग का टी-शर्ट और गले में जख्म के निशान और अव्यवस्थित वस्त्र देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्तर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद, थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, इंस्पेक्टर रामकुमार एसआई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, पहचान के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाला गया। पुलिस ने आशंका जताई कि युवक की हत्या अन्यत्र स्थान पर कर शव को फेंका गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि मृतक युवक के शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी है। हत्या की यह वारदात सुनियोजित प्रतीत होता है। मृतक का पहचान होते ही घटनाक्रम और स्पष्ट हो पाएगा और पोस्टमार्टम से ही हत्या का पता चलेगा। प्रथम दृष्टा मामला हत्या का ही लग रहा है। स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अज्ञात युवक का गड्ढा में शव मिलने से संदिग्ध मौत लगता है।

शव

अंबा गांव के अरुण कुमार मेहता के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार का था शव
पुलिस द्वारा शव को तेघड़ा थाना लाया गया और कुछ घंटे पहचान के लिए रखा गया था। कई घंटे के बाद सोशल मीडिया पर डाले गए मृतक की तस्वीर पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर को प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान ने दिखाया। पंचायत समिति सदस्य को शव जाना पहचाना लगा। उन्होंने पहचान की पुष्टि को लेकर मृतक के भाई शिवम कुमार को व्हाट्सएप पर भेजा। शिवम कुमार ने शव की पहचान अपने छोटे भाई 23 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में किया। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना अंतर्गत चिल्हाय पंचायत के वार्ड संख्या 13 अंबा गांव निवासी अरुण कुमार मेहता के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में किया गया।

शव

गुरुवार को बारात जाने की बात कह कर घर से निकला था सत्यम
घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर एवं मृतक के परिजन थाना पहुंचकर शव का पहचान किया। तत्पश्चात पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया। जानकारी के मुताबिक सत्यम दो भाई था। बड़ा भाई शिवम कुमार चिल्हाय चौक पर मेडिकल का दुकान चलाते हैं जबकि सत्यम कुमार मीशो कंपनी के ऑनलाइन कर्मी के रूप में काम करता था अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। गुरुवार की रात बारात जाने के नाम पर वह घर से निकला था। मृतक की हत्या कैसे हुई, पुलिस विभिन्न एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Begusarai Locals
🎯जाम की समस्या से निपटने के लिए देखिए समाचार विचार की खास पड़ताल
🎯बेगूसराय में हथियार लहराकर डांस करने वाले युवक को पुलिस कर रही है तलाश
🎯बेटे को सेट करने के चक्कर में: राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव से हो गई 2 लाख 47 हजार की ठगी

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!