मक्का अनुसंधान पर मचा है घमासान: धरना, प्रदर्शन और पुतला दहन का जारी है अभियान

➡️जिले में नहीं थम रहा है मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण का विरोध
➡️आग में घी का काम कर रही है सांसद गिरिराज सिंह की सफाई
समाचार विचार/बेगूसराय/बखरी: मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण पर राजनैतिक और स्थानीय स्तर पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चौतरफ़ा विरोध का सिलसिला जारी है और दिन व दिन रफ़्तार पकड़ता जा रहा है। सडक, संसद और सोशल मीडिया पर घमासान मचा है। लोग सांसद से सवाल कर रहे हैं। जबकि सांसद की सफाई आग में घी का काम रही है। बेगूसराय, बिहार और आमलोगों के हित और अस्मिता से जुड़े मुद्दे पर सांसद, क़ृषि मंत्री और सरकार सभी निशाने पर हैं। कांग्रेस विचार विभाग के बैनर तले विरोध का सिलसिला जारी है। गुरुवार को विचार विभाग के बैनर तले गांधी मूर्ति स्वर्ण जयंती पुस्तकालय के समक्ष विशाल मौन धरना का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक अमिता भूषण के अलावा सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय किसान शामिल हुए।
सरकार का किसान और बिहार विरोधी चेहरा हुआ उजागर
विचार विभाग के चेयरमैन अधिवक्ता राम पदारथ यादव और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बदरी सिंह ने कहा क़ि कांग्रेस हमेशा से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के इतिहास की पार्टी रही है। केंद्र सरकार के इस किसान विरोधी फैसले पर हमारी नेता अमिता भूषण के नेतृत्व में संघर्ष जारी है और निर्णय वापस होने तक यह सिलसिला जारी रहेगा। सांसद महोदय, जो खुद कैबिनेट के इस निर्णय के समय बैठक में शामिल थे, तब मौन धारण किये बैठे रहे। आज ज़ब चौतरफ़ा विरोध का सामना कर पड़ रहा है तो सफाई पेश कर रहे हैं। अपनी नाकामी और नकारेपन को छुपाने के लिये झूठ पर झूठ परोस रहे हैं पर उनकी कलई खुल चुकी है, सरकार का किसान और बिहार विरोधी चेहरा उजागर हो चूका है। श्रीमती भूषण ने कहा क़ि अब यह आंदोलन किसी राजनैतिक पार्टी मात्र का न रहकर आमलोगों की भावनाओं और उसके अस्तित्व का हो गया है, जिसमें स्थानीय स्तर से सैकड़ो लोग जुड़ रहे हैं। हम सामूहिक और संगठित प्रतिरोध की बुनियाद रख चुके हैँ। हर हाल में इस निर्णय की वापसी सुनिश्चित की जाएगी चाहे प्रतिरोध की अवधि कितनी ही लम्बी और स्वरुप कैसा भी हो।

मक्का अनुसंधान

धरना के दौरान इन लोगों की रही मौजूदगी
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, श्री कान्त राय, आभास झा, ओम प्रकाश सिंह, नाज हसन, धरम राज सहनी, नितीश कुमार, गायत्री देवी,  राजदेव सिंह, पवन कुमार, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, राम स्वरुप पासवान, रत्नेश टुल्लू, बदरी सिंह, चौधरी महतों, मो एहसान, संजय सम्राट, मोहित सिंह, कुशमेश कुमार, राजेश कुमार, असगर इमाम, उमेश सिंह, मो कुड़ूस, सावर कुमार, रामासिस साह, राजेंद्र पासवान, राम अनुग्रह शर्मा, प्रभाशु बिट्टू, जय प्रकाश प्रकाश शाह, कन्हैया कुमार, सुरेन्द्र महतों, सुबोध सदा, रजनी देवी, श्वेता कुमारी, मिथलेश सिंह,आर्यन कुमार,राहुल, अनिकेश, गौरव, मो. नीलू, धीरज कुमार, रामसेवक सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भीम आर्मी ने कहा: बेगूसराय को गिरिराज सिंह के रूप में मिला है निकम्मा सांसद
भाजपा समर्थित नीतीश सरकार में दलित, वंचित और बहुजन समाज पर बढ़ते जुल्म अत्याचार और मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को स्थानांतरित करने के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बिहार में लगातार मनुवादियों के द्वारा बहुजन समाज के लोगों को हत्या किया जा रहा है। औरंगाबाद में कोमल पासवान के बाद रंजीत पासवान, विक्रम पासवान नवादा, रचना पासवान रोहतास और नौबतपुर के ललन यादव की हत्या से बहुजन समाज क्षुब्ध और आक्रोशित है। बिहार में लॉ एंड ऑडर पूरी तरह फेल हो चुकी है, अपराधी बेलगाम हो गया है। एससी एसटी ओबीसी & माइनॉरिटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक विजय पासवान ने कहा कि बिहार में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस जातिवादी खूनी खेल को अविलंब रोक लगाते हुए दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो बहुजन समाज सामंती- मनुवादी ताकतों को ईट के जवाब पत्थर से देने को बाध्य होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय के निकम्मा सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक भी नई उद्योग धंधे स्थापित आज तक स्थापित नहीं किया उल्टे षडयंत्रपूर्वक पूर्व से स्थापित मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय से कर्नाटक स्थानांतरित कर रहा है। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश पासवान जी, प्रदेश सचिव सोनू मलिक,जिला प्रभारी ब्रजेश पासवान, उत्तम, मनीष,रजनीश, सौरव, डायमंड तथा भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मक्का अनुसंधान

राजद ने भी किया गिरिराज सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला दहन
देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सहयोग से और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर मक्का अनुसंधान केंद्र को स्थानांतरित कर कर्नाटक राज्य के शिवमोगा में स्थापित करने के विरुद्ध बेगूसराय किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह पिंटू की अध्यक्षता में पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन एवं देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम जिले भर के पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय शहर के जिला परिषद मार्केट से जुलूस के शक्ल में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारा लगाते हुए अंबेडकर चौक, कचहरी चौक, थाना चौक, हड़ताली चौक, नगर पालिका चौक, नवाब चौक पर प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे। मक्का अनुसंधान केंद्र को वापस लाना होगा, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र मोदी हाय हाय, गिरिराज सिंह मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए समाहरणालय के उत्तरी द्वारा कैंटीन चौक पर पहुंचते ही जुलूस सभा में तब्दील हो गया। कैंटीन चौक पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इशारे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर संयुक्त मोर्चा सरकार के द्वारा बेगूसराय में स्थापित मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक राज्य के शिवमोगा स्थानांतरित किया गया है। यह बेगूसराय सहित पूरे बिहार का अपमान है। राष्ट्रीय जनता दल मक्का अनुसंधान केंद्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगा मौके पर जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राज्य परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, महिला राजद जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव, महानगर महिला राजद जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह, मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवनारायण राम, छत्र राज जिला अध्यक्ष रवि कुमार यादव ,महिला राजद प्रदेश महासचिव सावित्री कुशवाहा, मोहम्मद इकबाल पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव निशांत कुमार सिंह श्रमिक प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव अजय पटेल, वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष विक्रम यादव,जिला महासचिव अरुण यादव, जिला सचिव यादव जिला सचिव सरस्वती चंद्र ठाकुर, अजय चंद्रवंशी, सोनी देवी, पवन पोद्दार, किशोर महतो, नित्यानंद सिंह, बमबम कुमार, माहेश्वरी यादव, बबलू झा,लक्ष्मण यादव, प्रेम यादव, बम बम पासवान,अरुण पासवान, रामाकांत पासवान,राम विनय पासवान,ऋषि शर्मा,गिरधर कुमार, निखिल भारती, संजीव शर्मा,गोपाल कुमार,उमा मालाकार, महफूज आलम,उधो पोद्दार,सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बखरी में भाकपा ने किया कृषि मंत्री का पुतला दहन
गुरुवार को मक्का अनुसंधान केन्द्र बेगूसराय से हटाये जाने के पत्र पर भड़कते हुए बखरी में सीपीआई द्वारा भाजपा सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया एवं वारयल पत्र की प्रति को जला कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उक्त मौके पर सीपीआई के जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र जीतू ने कहा कि मक्का अनुसंधान केन्द्र को बेगूसराय से हटाने का निर्णय केंद्र सरकार का आत्मघाती कदम होगा। चूंकि बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया सहित बिहार के कई जिले मक्का उत्पादन में अव्वल रहता है। इसे देखते हुए ही तत्कालीन यूपीए सरकार के कृषि मंत्री चतुरानंद मिश्र ने बेगूसराय के कुसमहोत में मक्का अनुसंधान केन्द्र की स्थापना किया था। बावजूद वर्तमान एनडीए सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त मक्का अनुसंधान केन्द्र को बेगूसराय से हटाकर कर्नाटक स्थानांतरण हेतु पत्र निकाल दिया है। यह बेगूसराय का दुर्भाग्य है कि यहां के सांसद का इस मामले पर आवाज नही निकल रहा है। इनका आवाज सिर्फ हिंदू-मुसलमान में झगड़ा फंसाने के लिए ही निकलता है। कार्यक्रम में सुरेश सहनी, मो. शबाब आलम, पार्टी नेता बलराम स्वर्णकार, यूथ फेडरेशन अंचल अध्यक्ष संजय राय, मो. आजाद खान, सचिव सुमित चौधरी, राकेश मालाकार, रौशन राम, ए आई एस एफ नेता ऋषि कुमार, आरजू खान, नरेश पासवान, मो. जैनुल, रामउदय महतों, भुवनेश्वर सदा, मो. गफ्फार,मुद्दी, विनोद सदा आदि ने भाग लिया। बाजार स्थित सूर्यनारण सिंह स्मारक भवन बखरी से सीपीआई के सैकड़ो कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला लिए भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बाजार का भ्रमण करते हुए अम्बेडकर चौक पर पहुंचकर वायरल पत्र की प्रति एवं पुतला को जलाया।

Begusarai Locals 

🎯खूब गरजे बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार: बेलगाम अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय था लालू का जंगलराज

🎯ये जरूरी था: साहेबपुरकमाल स्थित हीराटोल जीरोमाईल के समीप होगा अंडर पास का निर्माण

🎯स्मैक विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मंझौल

🎯हो गया खुलासा: आखिरकार गिरिराज सिंह पर भारी पड़ गए शिवमोगा सांसद बी.वाई. राघवेंद्र

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail