Samachar Vichar

मौके की नजाकत: चेरियाबरियारपुर में एनडीए की बैठक में पत्रकारों को देखते ही खिसक लिए गिरिराज सिंह

मौके की नजाकत
समाचार विचार/चेरियाबरियारपुर/छौड़ाही: चेरियाबरियारपुर से खबर आ रही है कि एनडीए की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों से घिरने की आशंका से पहले ही मौके की नजाकत को देखते हुए एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह पत्रकारों से नजरें मिलाए बगैर वहां से खिसक लिए। दरअसल रविवार को चेरियाबरियारपुर में एनडीए गठबंधन की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद स्थानीय पत्रकारों ने जब गिरिराज सिंह से बात करना चाहा तो वे पत्रकारों के सवाल का बिना जवाब देते हुए निकल गये। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों में उनके पांच साल के काम को जानने की उत्सुकता थी। स्थानीय ग्रामीण उनसे सार्वजनिक मंच पर बहस करने को तैयार थे। इसी को लेकर पत्रकार उनसे प्रश्न पूछना चाहते थे लेकिन मौके की नजाकत को समझते हुए उन्होंने खिसकने में ही भलाई समझी। उधर छौडाही के स्थानीय लोगों ने गिरिराज सिंह को ओपन डिबेट की चुनौती दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद ने पिछले पांच वर्षों में जुमलेबाजी का रिकॉर्ड बनाया है। उनके द्वारा छौड़ाही की उपेक्षा ही की गई है। अगर सांसद वोट मांगने आएंगे तो ग्रामीण पहले उनसे पांच वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगेंगे।

बैठक में एनडीए प्रत्याशी ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां
बैठक में सांसद गिरिराज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि बेगूसराय मोदी सरकार के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। आज दुनिया भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा मजबूत हाथों में है। किसानों का आय दोगुना करने का लक्ष्य हो या आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने का, देश अब काफी आगे निकल चुका है। कोरोना काल में जहां विश्व में 70 लाख लोगों ने भूख के कारण अपनी जान गंवाई। वहीं देश की जनता को मुफ्त अनाज देने का काम किया। फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाने का काम किया। अंत में उन्होंने पार्टी के मंडल अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर गठबंधन के सभी घटक दल को साथ लेते हुए बूथ स्तर पर के मतदाताओं से मिलने का सरकार के उपलब्धि पहुंचाएं। मौके पर नगर विधायक कुंदन सिंह, पूर्व नगर विधायक श्री कृष्ण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, भाजपा नेता नवीन कुमार सिंह, जदयू जिला सचिव संजय कुमार, लोजपा नेता सुदर्शन सिंह, कुमार अनिल सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड स्तरीय एनडीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त रूप से किया गया। जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जियाउल्लाह ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, मुखिया रमेश सिंह, विकास कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उधर छौडाही के ग्रामीणों ने गिरिराज सिंह को दी है ओपन डिबेट की चुनौती
हमारे छौड़ाही संवाददाता ने बताया कि लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते ही चुनाव को लेकर अनेक तरह की चर्चाएं चौक चोराहा पर जोरों पर है। क्षेत्र के लोगों में वर्तमान सांसद के क्रियाकलाप के विरुद्ध घोर आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी रामउदगार महतो ने बताया कि हमारे मोहल्ले में संपर्क पथ तक नहीं है। सांसद महोदय पिछले पांच सालों से केवल सब्जबाग ही दिखाए हैं। वोट लेने का वक्त आता है तो सारे रिश्ते नाते जोड़कर वोट मांगने चले आते हैं। वोट लेने के बाद फिर पांच साल गायब हो जाते हैं। भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि छौराही प्रखंड में एक भी काम अगर किए हों तो वे काम के बारे में बताएं। गिरिराज सिंह सिर्फ पूंजीपति लोगों के हितैषी साबित हुए हैं। गरीब लोगों का आज तक हाल समाचार भी नहीं पूछे हैं। अमारी पंचायत के नाथो शाह ने बताया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं नल जल के पानी के लिए हम लोग अभी तक तरस रहे हैं लेकिन अभी तक हमारे वार्ड में नल से पानी टपकने को तरस रही है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जुमलेबाज प्रत्याशी हैं। इन्होंने छौड़ाही को अनदेखा किया है, जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि चमचों से घिरे रहने वाले सांसद अगर उन चमचों को लेकर वोट मांगने आएंगे, तो जनता पहले उनसे पांच सालों का हिसाब मांगेगी। ग्रामीणों ने सांसद को खुले मंच पर आकर ओपन डिबेट की चुनौती भी दी है।

Begusarai Locals

🎯बोले डीएम रोशन कुशवाहा: चैती दुर्गा और रामनवमी पर सतर्क और संवेदनशील है जिला प्रशासन

🎯क्या बेगूसराय की जनता फिर जताएगी गिरिराज सिंह पर भरोसा?

 

Exit mobile version