➡️भूमि सुधार उप समाहर्ता सह खेल अधिकारी ऐश्वर्य कश्यप को दी गई शानदार विदाई
➡️खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 सहित अन्य आयोजनों में कुशल नेतृत्व का दिया परिचय
समाचार विचार/बेगूसराय: भूमि सुधार उप समाहर्ता सह खेल अधिकारी बेगूसराय श्री ऐश्वर्य कश्यप को खेल विभाग बेगूसराय की ओर से यादगार और शानदार विदाई दी गई। बताते दें कि ऐश्वर्य कश्यप का स्थानांतरण बेगूसराय से हो गया है। इस मौके पर ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। यहां की यादें हमेशा मन को खुशी देगी। यहां पर खेल विभाग बेगूसराय के कर्मियों की ओर से उन्हें भरपूर सहयोग मिला।दिनकर की इस धरती को वो नमन और वंदन करते हैं। खेल विभाग बेगूसराय को शानदार सफ़र के लिए धन्यवाद करते हैं। इस दौरान ऐश्वर्य कश्यप ने नए खेल अधिकारी श्याम सहनी को खेल विभाग बेगूसराय का कार्यभार सौंपा। नए खेल अधिकारी श्याम सहनी जो कि जिला युवा संस्कृति पदाधिकारी भी हैं, ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मुझे जो उत्तरदायित्व मिला है, उसका निर्वहन पुरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा और खेल के क्षेत्र में बेगूसराय को और आगे ले जाऊंगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 सहित अन्य आयोजनों में कुशल नेतृत्व का दिया परिचय
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि इनका बेगूसराय में सफ़र शानदार रहा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी हो, मंसूरचक में राज्य स्तरीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन हो या विभिन्न राज्य स्तरीय खेल का सफल आयोजन हो, इनके मार्गदर्शन और सफल नेतृत्व के लिए इनको हमेशा याद किया जाता रहेगा। शिक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि ऐश्वर्य कश्यप सर समय और काम को लेकर बहुत ही समर्पित अधिकारी रहें। शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने कहा कि खेल विभाग बेगूसराय को ऐश्वर्य कश्यप सर ने एक नया आयाम दिया, जिला में उनकी कार्य प्रणाली को सबने सराहा। वे काफ़ी नेक, शांत और मिलनसार स्वभाव के धनी अधिकारी हैं। ये जहां भी ये जायेंगे अपने सफ़ल नेतृत्व से एक नया कीर्तमान बनाएंगे। इस अवसर पर शिक्षक शशि कुमार, राजेश कुमार, मनीष कुमार, ब्रजेश कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, दीपक कुमार, अरुणब पंकज, रितेश कुमार, मणिकांत कुमार, अंकिता कुमारी, सीमा कुमारी, अमरेश कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित रहे।
Begusarai Locals
नेक पहल: विश्व रक्तदाता दिवस पर सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
बेगूसराय में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से पसरा मातम
To Join Our WhatsApp Channel Click Here
