गौरव के क्षण: तेघड़ा डीपीएस स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

🎯छात्रों ने भारत के स्वर्णिम इतिहास को किया याद 

🎯अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने ली शपथ

गौरव के क्षण
समाचार विचार/तेघड़ा/बेगूसराय: शुक्रवार को देश में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर तेघड़ा साहू पेट्रोल के समक्ष संचालित डीपीएस स्कूल में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की पहली वर्षगांठ पर पर छात्र-छात्राओं ने क्वीज प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, पोस्टर पेंटिंग एवं अंतरिक्ष से संबंधित वीडियो छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बच्चों को बताया कि यह भारत की उस स्वर्ण उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया गया, जब हमारा तिरंगा धरती पर नहीं बल्कि चांद पर लहराया था। 23 अगस्त 2023 का यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चन्द्रयान-3 मिशन विक्रम का लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आसानी से लैंड हो गया था। ऐसा करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बन गया। चांद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना था।

अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं ने ली शपथ
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम ‘‘चांद को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा‘ है। पूरे भारत देश में 23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। जिस जगह विक्रम लैंडर को उतारा गया था। उस पाइंट को शिव शक्ति पाइंट नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। अंतरिक्ष कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी, विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार, प्राचार्य मनीष कुमार उप प्राचार्य ऋषिकेश, विद्यालय परिवार के सिमरन कुमारी, कृष्णा झा, कंचन कुमारी,अभिषेक कुमार, शुभम कुमार ,प्रिया कुमारी, बिट्टू कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Begusarai Locals

🎯राष्ट्रीय खेल: अब बेगूसराय में भी प्रचलित हो रहा है महाभारत के पात्रों का पसंदीदा खेल लगोरी 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail