तैयारी: 7 जनवरी से 14 फरवरी तक पूरे बिहार में होगा मशाल प्रतियोगिता का आयोजन

➡️बी०पी० +2 विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में तेघड़ा और मंझौल के तकरीबन एक हजार शिक्षकों ने लिया भाग
➡️प्रशिक्षुओं को मिली खेल विधाओं एवं कम्प्यूटर से संबंधित जानकारी
तैयारी
समाचार विचार/बेगूसराय: खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मशाल–2024 के सफल आयोजन हेतु शुक्रवार को तेघड़ा एवं मंझौल अनुमंडल के शारीरिक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक एवं इससे संबंधित शिक्षकों को बी०पी० +2 विद्यालय, बेगूसराय में प्रशिक्षण दिया गया। दोनों अनुमंडल के लगभग 1000 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भूमि सुधार उप समाहर्त्ता–सह –उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप के द्वारा किया गया।
7 जनवरी से 14 फरवरी तक पूरे बिहार में होगा मशाल प्रतियोगिता का आयोजन
श्री कश्यप ने बताया कि मशाल प्रतियोगिता के अंडर-14 एवं 16 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग लेंगे। आयु वर्ग 14 में एथलेटिक्स (क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, 60 मी दौड़, 600 मी० दौड़), साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल (केवल बालक) तथा आयु वर्ग 16 में एथलेटिक्स (क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, 100 मी दौड़, 800 मी० दौड़), साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल (केवल बालक), वॉलीबॉल (केवल बालक) खेल विधा का आयोजन किया जाएगा। मशाल प्रतियोगिता का आयोजन सर्व-प्रथम विद्यालय स्तर पर 07 से 09 जनवरी 2025 तक, संकुल स्तर पर 15 से 17 जनवरी 2025 तक, प्रखंड स्तर पर 20 से 23 जनवरी 2025 तक, जिला स्तर पर 04 से 07 फरवरी 2025 एवं राज्य स्तर पर 10 से 14 फरवरी 2025 तक किया जाएगा।
प्रशिक्षुओं को मिली खेल विधाओं एवं कम्प्यूटर से संबंधित जानकारी
मशाल प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजित होने वाले खेलों के लिए उपस्थित शिक्षकों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर के रूप में अरविंद कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राम बाबू सिंह, अरुणाव पंकज, दीपक कुमार दीप, मणिकांत, केशव कुमार, निखर कुमार, रामचंद्र, पुनित कुमार के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं को विभिन्न खेल विधाओं एवं कम्प्यूटर से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यस्तरीय ट्रेनर के रूप में कृष्ण कुमार एवं सर्व शिक्षा कार्यालय से अनिल कुमार, शिवनाथ कुमार आदि उपस्थित थे।

Begusarai Locals

➡️मनोनयन: साहेबपुरकमाल पश्चिमी भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने सुनील जायसवाल

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail