Samachar Vichar

मनोनयन: जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बेगूसराय जिलाध्यक्ष बने सरफराज आलम

मनोनयन: जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बेगूसराय जिलाध्यक्ष बने सरफराज आलम

मनोनयन

समाचार विचार/बेगूसराय: चुनावी मौसम शुरू होते ही सूबे के प्रमुख राजनीतिक दलों ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशरफ हुसैन ने सूबे के सभी जिलों, नगरों और महानगरों के अध्यक्षों की सूची जारी की है। बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशरफ हुसैन ने मो. सरफराज आलम की दलीय प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें बेगूसराय जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके नेतृत्व में बेगूसराय जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निश्चित तौर पर दल की नीतियों को आमजनों तक पहुंचा पाने में सफल रहेगी।
साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के बड़ी बलिया से ताल्लुक रखते हैं मो. सरफराज आलम
मो. सरफराज आलम जदयू के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं में शुमार हैं। वे बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के बड़ी बलिया से ताल्लुक रखते हैं। उनके मनोनयन से जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष रूदल राय, चौधरी अफजल, मनोज दास, मो. कादिर, अकिल अखतर, मो. बेलाल, मो. बबलू राइन, मो. शमीम रहमानी, गोपाल सिंह, सौरभ कुमार, मो. जियाउल्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मनोनयन से जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिले में सुदृढ़ होगी और उनके नेतृत्व कौशल का लाभ दल को जरूर प्राप्त होगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए मो. सरफराज आलम ने कहा कि वे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को सुदृढ़ और सबल बनाने की यथासंभव कोशिश करेंगे।

📌लंदन के साइंस म्यूजियम जैसा बनेगा पटना का म्यूजियम

📌आशंका: क्या केके पाठक की आंखों में धूल झोंकने में सफल हो पाएगा बेगूसराय का यह नटवरलाल शिक्षक
Exit mobile version