➡️वर्तमान में युवा राजद के साहेबपुरकमाल प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी का कर रहे हैं निर्वहन
➡️सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का करेंगे संचालन

समाचार विचार/बेगूसराय: ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब एंड ओबीसी संयुक्त मोर्चा के नेशनल चेयरमैन डॉक्टर ओम सुधा ने साहेबपुरकमाल प्रखंड के युवा राजद अध्यक्ष संतोष कुमार को बिहार प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत किया है। श्री कुमार का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजद के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता संतोष कुमार को अंबेडकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए संगठन के बिहार प्रदेश का प्रदेश पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का करेंगे संचालन
संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का निर्धारण और कार्यान्वयन, देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में संगठन की शाखाओं के साथ समन्वय, सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का संचालन, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और प्रेरणा का निर्माण करेंगे। संगठन की नेशनल सेक्रेट्री निशा बुराक ने मनोनीत प्रदेश सचिव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए इनका प्रयास अवश्य रंग लाएगा।















