Samachar Vichar

मनोनयन: रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य बने ब्रजेश और शुभम

🎯डीएम तुषार सिंगला ने कार्यालय कक्ष में सौंपा प्रमाण पत्र

🎯समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाती है रेड क्रॉस सोसायटी

रेड क्रॉस
समाचार विचार/बेगूसराय: जिलाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष तुषार सिंगला ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नए आजीवन सदस्य बनने पर ब्रजेश कुमार एवं शुभम कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। ब्रजेश और शुभम को समाजसेवा में सक्रिय रहने की वजह से रेड क्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्य बनाया गया है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ब्रजेश कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से काम करते हैं और ऐसे समय में लोगों को खुशियां देते हैं, जब कोई अन्य संगठित सुविधा उपलब्ध नहीं होती। वे इस आदर्श वाक्य के साथ काम करते हैं कि “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है”। मुझे यकीन है कि पीड़ित मानवता को खुशियाँ देने के लिए प्रयासरत इस संगठन के सदस्यों पर ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाती है रेड क्रॉस सोसायटी
शुभम कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी हमेशा से जनसरोकार वाले कामों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। खासकर आपदा के समय लोगों की सेवा, गरीबों की जरूरतों को पूरा करने समेत कई अन्य काम भी किया जाता है। मुझे गर्व है कि मै इस सोसायटी का आजीवन सदस्य बना हूं। इस अवसर रेड पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह, कार्यकारिणी के सदस्य सह आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर एवं समाजसेवी रौशन कुमार उपस्थित थे।

Begusarai Locals 

🎯भोजपुर के जिला खेल पदाधिकारी ने कहा: जाति धर्म की संकीर्णता से परे होता है खेल का मैदान

🎯आप भी जानिए, क्या है रेड क्रॉस की स्थापना का इतिहास

 

 

Exit mobile version