राष्ट्रीय खेल: अब बेगूसराय में भी प्रचलित हो रहा है महाभारत के पात्रों का पसंदीदा खेल लगोरी 

साहेबपुरकमाल

🎯बेगूसराय लगोरी संघ के अध्यक्ष डॉ. बब्बन और सचिव वागीश आनंद ने दी अभूतपूर्व जानकारी

🎯बिहार के सभी जिलों में शीघ्र गठित होगी लगोरी टीम की कार्यकारिणी

राष्ट्रीय खेल
समाचार विचार/बेगूसराय: न केवल साहित्य, संस्कृति, लोकाचार बल्कि जीवन की हर विधाओं में बेगूसराय अव्वल रहा है। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण, कौरव पांडव, बचपन में जिस खेल को खेलकर आनंदित हुआ करते थे, आज उसका सजीव प्रमाण हमलोगों के बीच मौजूद है। इन सारगर्भित तथ्यों का उल्लेख श्रीमद्भागवत पुराण व श्रीकृष्ण चरित्र महात्म्य पुस्तक में भी मिलता है। उक्त बातें बेगूसराय जिला लगोरी संघ के नवनियुक्त सचिव वागीश आनंद ने समाचार विचार को कही। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेलों के प्रति आज के युवाओं की जागरूकता और समर्पण निसंदेह काबिले तारीफ है।

डॉ. बब्बन कुमार पवन को मिली अध्यक्ष की जिम्मेवारी
लगोरी खेल को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बेगूसराय जिला संघ के पदाधिकारियों की बैठक लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार की अध्यक्षता में निरालानगर, रतनपुर स्थित न्यू चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। आपसी सहमति से डॉ. बब्बन कुमार पवन को जिला लगोरी संघ का अध्यक्ष चुना गया जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कुमार रत्नेश कुमार टुल्लू चुने गये। कुमारी अर्चना उपाध्यक्ष के पद पर चयनित हुई। जबकि सर्वसम्मति से वागीश आनंद को सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव के पद पर मंजेश कुमार, पंकज कुमार व जितेंद्र कुमार चयनित हुए। वहीं अमित कुमार को संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया। गौरव दीक्षित को संघ का मीडिया प्रभारी बनाया गया। क्लब प्रतिनिधि व खिलाडी प्रतिनिधि बालक व बालिका के पद पर क्रमशः नीरज कुमार, अभिनव कुमार तथा सुमन कुमारी का चयन किया गया। शिवम कुमार (लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के खिलाडी प्रतिनिधि) चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में थे।

37वें राष्ट्रीय खेल में भी शामिल हो चुका है लगोरी 
कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि इस खेल में अपार संभावनाएं हैं। अब यह खेल भारत सरकार द्वारा आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में भी शामिल हो चुका है। अब समय आ गया है कि बेगूसराय के खिलाडी इसे दिल से खेलें।बेगूसराय जिला लगोरी संघ के नवनियुक्त सचिव वागीश आनंद ने कहा कि नयी कार्यकारिणी खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रयत्नशील रहेगी। जिले के प्रत्येक प्रखंडों में लगोरी खेल को पहुंचाने व इस खेल से प्रतिभाशाली खिलाडी को जोडने का प्रयास किया जाएगा। बेगूसराय सीनियर स्टेट लगोरी चैम्पियनशिप के आयोजन की इच्छुक है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से इस खेल को जिले मे प्रचार – प्रसार मे मदद मिलेगी।

शीघ्र ही सभी जिलों में गठित होगी कार्यकारिणी समिति
बिहार लगोरी संघ के सचिव रणधीर कुमार ने नयी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नयी टीम अपने दायित्वो का निर्वहन करने में सफल होगी। उन्होने बिहार के सभी जिलो में अगले छः महीने के अन्दर लगोरी की जिला कार्यकारिणी स्थापित करने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर बेगूसराय जिले से लगोरी खेलने वाले सीनियर, जूनियर के बालक व बालिका वर्ग के मैत्री मुकाबले अलग अलग खेले गये।

Begusarai Locals

🎯स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति: समाचार विचार पर विश्वास जताने के लिए सभी विज्ञापन दाताओं का आभार

🎯रूपनगर में युवक को गोली मार कर किया जख्मी

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!