रचा इतिहास: बेगूसराय के पीयूष ने नेशनल ताइक्वांडो कंपटीशन में जीता गोल्ड मेडल

🎯बेंगलुरु में हुआ था चार दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

🎯बरौनी के वाटिका चौक पर पीयूष का लोगों ने किया भव्य स्वागत

रचा इतिहास
समाचार विचार/बेगूसराय: विगत 08 से 12 सितंबर तक बेंगलुरु में 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उक्त राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियेगिता में बरौनी ताइक्वांडो क्लब व पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गढहरा के छात्र, रेणु देवी-प्रमोद साह का सुपुत्र पीयूष कुमार ने बिहार जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि पीयूष ने इससे पूर्व भी कोच मो. फुरकान के मार्गदर्शन में कई जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है।

बरौनी के वाटिका चौक पर पीयूष का लोगों ने किया भव्य स्वागत
पीयूष की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ व बरौनी ताइक्वांडो क्लब के द्वारा बरौनी स्थित वाटिका चौक पर पीयूष का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर मौजूद बरौनी रेलवे सोनपुर मंडल के डीएसपी गौरव  पांडेय, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार, बरौनी क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह, मुख्य कोच मो. फुरकान, वरीय प्रशिक्षक जय शंकर चौधरी, रुपेश कुमार आदि ने खिलाड़ी को फूल-माला से और मिठाई खिलाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाई दी। पीयूष के बरौनी मे जगह-जगह भ्रमण के दौरान आमजनों के द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया।

रचा इतिहास

जिले के खेलप्रेमियों ने इस उपलब्धि पर पीयूष को दी बधाई
इस विशेष उपलब्धि पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गढहरा के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी, खेल शिक्षक अमिय अभिलाष दत्त,  जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल,  उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, जिला कोच मणिकांत, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार, सीनियर प्रशिक्षक राम सुमरण, श्याम कुमार राज, महेंद्र कुमार, शिव कुमार, श्याम किशोर, नीरज कुमार समेत जिले के खेलप्रेमियो ने पीयूष को बधाई दी है।

Begusarai Locals

🎯एक नजर इधर भी: बेगूसराय नहीं बल्कि बरौनी प्रमंडल के नामकरण पर बने सहमति

🎯डीएम ने अधिकारियों को दिया क्षेत्र भ्रमण करने का आदेश

रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail