➡️बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने की घोषणा
➡️पुराने कार्यकाल की उपलब्धियों से ही मिला काम को इनाम
समाचार विचार/बेगूसराय: भाजपा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार राजीव कुमार वर्मा निर्विरोध चुने गए। बेगूसराय शहर के एक निजी होटल में आयोजित संगठन पर्व समारोह में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कमिटी, जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में राजीव कुमार वर्मा के नाम की घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार सरकार के वन पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, प्रदेश महामंत्री सह बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रभारी ललन मंडल, सह प्रभारी रविंद्रन रंजन के द्वारा की गई। जिला अध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार वर्मा के नाम की घोषणा के उपरांत हाल में उपस्थित सभी लोगों ने गर्मजोशी के साथ ताली बजाकर स्वागत किया एवं पूरा हॉल राजीव वर्मा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। मौजूद भाजपाइयों ने फिर खिलेगा कमल के प्रति प्रतिबद्धता भी जताई। ढोल नगाड़ों के बीच वहां मौजूद 1000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता लगातार गर्म जोशी के साथ चादर एवं माला से जिला अध्यक्ष का स्वागत किया एवं उन्हें बधाई दिया।
https://youtube.com/watch?v=UZwGen3ywkE&si=z0LHJ4Np9T_6wLiy
पुराने कार्यकाल की उपलब्धियों से ही मिला काम को इनाम
संगठन पर्व चुनाव के तहत 17 सदस्यों की कोर कमेटी में एकमात्र नाम राजीव वर्मा के रूप में जिला अध्यक्ष के लिए चयन किया गया एवं निर्विरोध उन्हें पुनः पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए राजीव कुमार वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजीव कुमार वर्मा का पिछला कार्यकाल काफी शानदार व उपलब्धियों से भरा हुआ रहा। उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि राजीव वर्मा के कुशल नेतृत्व में बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी उसी अंदाज में जिस प्रकार इनका पुराना कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा। जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा के उपरांत भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश एवं जिला कोर कमेटी के सभी सदस्य सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हुए पार्टी ने लगातार मुझे दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी ने जिस उम्मीद व भरोसा के साथ दूसरी बार मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
ये भी पढ़ें
भाजपा के कद्दावर नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम में मंच पर विधान पार्षद सर्वेश सिंह, पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह, ललन कुँवर, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, खगड़िया के प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर, किसान मोर्चा के नवीन कुमार, रामशंकर पासवान, डॉ सुरेश राय, उपमहापौर अनिता राय, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, जिला उपाध्यक्ष मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, विकास कुमार, जिला महामंत्री राकेश पांडे, रामप्रवेश सहनी, जिला मंत्री अमित कुमार, प्रवक्ता शुभम कुमार, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी शशांक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी, आलोक कुमार, बंटी, राजेश सोनी, अनुराधा झा, शालिनी देवी, संजन जायसवाल, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ट और कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडे ने किया।
Begusarai Locals
➡️आईएएस का सपना टूटा तो बन गए पूर्वी भारत के सबसे बड़े किसान
Author: समाचार विचार
Post Views: 3,017