आमंत्रण: रॉयल गार्डेनिया से होगा अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 

  • 22 जनवरी को लाखो स्थित रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहेगी भक्ति संगीत की गंगा

  • श्री रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित और ऊर्जावान हैं देश के सनातनी

आमंत्रण
समाचार विचार/बेगूसराय: श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इतिहास के सुनहरे पृष्ठ में दर्ज हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अपनी आंखों से देखने वाले सौभाग्यशाली लोगों की आंतरिक खुशी को शब्द के सांचे में ढाला नहीं जा सकता है। उक्त बातें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन चौधरी ने अपने क्लिनिक परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व राममय है। पूरे विश्व के लोग अपने-अपने देश में इस कार्यक्रम को देखेंगे। इस कार्यक्रम को हम लोग मिलकर इकट्ठे मनाएंगे और जो रामराज की कल्पना की गई है उस पर चलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राम एक मर्यादा पुरुष थे और उन्होंने जो जीवन जीने का तरीका बताया, उस पर हम लोग को चलने का प्रयास करना चाहिए। इससे हमें एक नई ऊर्जा मिलेगी और रामराज्य स्थापित करने के लिए एक प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लाखो स्थित रॉयल गार्डनिया रिजॉर्ट  में 22 जनवरी को भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में न सिर्फ अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, बल्कि उपस्थित लोग भजन गाकर इस ऐतिहासिक दिन का उत्सव भी मनाएंगे। साथ ही प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास

  • शेष खबर नीचे है।
  • उपहास उड़ाने वालों को नहीं है भावनाओं को आहत करने का अधिकार
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. निशांत रंजन ने कहा कि राम हमारे कुलगुरु, कुल पुरुष और आदर्श हैं। वे हमारी संस्कृति और धरोहर हैं। यहाँ के लोग भूखे रह सकते हैं लेकिन उनके अंतःकरण से राम नहीं निकाला जा सकता है। जो लोग इस चीज का उपहास उड़ा रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि देश की 140 करोड़ लोगों की भावना को आहत करने का उन्हें कोई हक नहीं है। उन्होंने आह्वान किया कि इस कार्यक्रम को हम सभी मिलकर एक उत्सव के रूप में मनाएं। आमंत्रण: रॉयल गार्डेनिया से होगा अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 
  • शेष खबर नीचे है।
लाखो स्थित रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहेगी भक्ति संगीत की गंगा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि राम के जीवन में ही राम का संदेश निहित है। उन्होंने जो जीवन जीया, हजारो वर्ष पहले जो उन्होंने एक आदर्श दिखाया वह आज भी मान्य है। रॉयल गार्डनिया में आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा हम समाज में एक सन्देश देना चाहते हैं कि हम लोग एक हैं, एक संप्रदाय के हैं, सब एक हैं।  कोई अलग-अलग नहीं है और राम ने लोक कल्याण के लिए अपना जो संदेश दिया है, उसका एक साथ मिलकर हम लोग पालन करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान समाजसेवी दिनेश तिबड़ेवाल ने कहा कि रॉयल गार्डेनिया में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी आमंत्रित हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में भजन कार्यक्रम के साथ साथ अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। पुरे देश के साथ मिलकर जिलेवासी भी इस महान कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।

लाजिमी है चिंता: बेगूसराय में पुराना रहा है रिश्तों के कत्ल का इतिहास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail