➡️विधायक कुंदन कुमार के द्वारा बरौनी प्रखंड में सड़क निर्माण कार्यों का किया गया उद्घाटन
➡️वर्षों से जर्जर हालत में थी लगभग 30 लाख की राशि से निर्मित सड़क
समाचार विचार/बेगूसराय: मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार के द्वारा किया गया। विधायक श्री कुमार के द्वारा अनुशंसित इन योजनाओं का उद्घाटन लगभग 30 लाख की लागत राशि से हुआ है। विधायक श्री कुमार ने इन सड़कों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। यह सड़क कई वर्षों से जर्जरता का दंश झेल रहा था। उन्होंने कहा कि निश्चितरूप से इन सड़कों के कायाकल्प होने से स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी। विधायक श्री कुमार ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने की बात कही।
वर्षों से जर्जर हालत में थी लगभग 30 लाख की राशि से निर्मित सड़क
विदित हो कि लगभग तीस लाख की राशि से निर्मित ये सड़कें वर्षों से जर्जर हालत में थी। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत में रामचंद्र महतो के घर से रामलाल महतो के खेत तक सड़क का निर्माण कार्य है। इस सड़क का निर्माण कुल 1498200/- की लागत राशि से किया गया। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरौनी प्रखंड के बथौली पंचायत में लिरो महतो के घर से चंद्रशेखर जी के खेत तक बखतपुर का सड़क निर्माण कार्य है। इस सड़क का निर्माण कार्य ₹14,98,500/- की स्वीकृत राशि से किया गया।
सुगम यातायात का मार्ग प्रशस्त करेगी ये सड़कें
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने विधायक श्री कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सड़कें ग्रामीणों के लिए सुगम यातायात का मार्ग प्रदान करेंगी और क्षेत्र के विकास में सहायक होंगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री कुंदन भारती, भाजपा नेता रूपेश गौतम, उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर भगत, मंडल महामंत्री अनंत कुमार, रामविलास महतो, सचिन कुशवाहा, सुधीर महतो राम लाल महतो, राजो राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Begusarai Locals
🎯रंग लाई मुहिम: आखिरकार चंदौर पंचायत बन गया 101 रक्तवीरों का गांव
🎯बेगूसराय में यौन दुराचार के आरोपी अपर थानाध्यक्ष को एसपी ने किया सस्पेंड

Author: समाचार विचार
Post Views: 1,803