-
पिछले पांच सालों में गिरिराज सिंह की संपत्ति में हुआ है 6 करोड़ का इजाफा
-
ज्वैलरी के मामले में भी अवधेश राय की अर्धांगिनी पर गिरिराज सिंह की पत्नी पड़ी भारी
समाचार विचार/बेगूसराय: लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रपत्र में दिए गए शपथ में अगर संपत्ति पैमाना हो तो गिरिराज सिंह के सामने अवधेश राय की औकात शून्य है। चुनावी हलफनामे के अनुसार 2019 में गिरिराज सिंह की कुल संपत्ति 8 करोड़ 30 लाख की थी, जो पांच वर्षों में बढ़कर 14 करोड़ 25 लाख रूपए हो गई है। उनकी संपत्ति में इस दौरान 6 करोड़ की वृद्धि हुई है। जबकि महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय की कुल घोषित संपत्ति 21 लाख 97 हजार 439 रूपए की है और उनकी पत्नी के पास 4 लाख 52 हजार 20 रुपए की संपत्ति है।
ज्वैलरी के मामले में भी अवधेश राय की अर्धांगिनी पर गिरिराज सिंह की पत्नी पड़ी भारी
ज्वैलरी के स्वामित्व के मामले में भी गिरिराज सिंह की अर्धांगिनी अवधेश राय की पत्नी पर भारी पड़ी हैं। गिरिराज सिंह की पत्नी के पास 120 ग्राम सोना और 50 हजार रुपए मूल्य के चांदी के आभूषण हैं जबकि अवधेश राय की पत्नी के पास 50 ग्राम सोना है। गिरिराज सिंह की पत्नी के नाम पर पटना, नोएडा और वाराणसी में फ्लैट भी है, जबकि अवधेश राय के पास दस एकड़ की पैतृक जमीन है। उनकी पत्नी के खाते में 92 हजार रुपए हैं। अवधेश राय की आमदनी का मुख्य जरिया विधायक पेंशन और खेती बाड़ी है। उनके पास 9 लाख रुपए मूल्य की एक चार पहिया वाहन और 12 हजार रुपया का मोबाइल है। जबकि गिरिराज सिंह के पास उनके पैतृक गांव बड़हिया में 1100 स्क्वायर फीट का एक घर बना हुआ है। गिरिराज सिंह एक लाख रुपए मूल्य के सोने की अंगूठी भी पहनते हैं।
दोनों प्रत्याशियों के विरुद्ध दर्ज हैं कई मामले
चुनावी हलफनामे के अनुसार गिरिराज सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें आचार संहिता उल्लंघन और भूमि विवाद से जुड़े मामले शामिल हैं जबकि अवधेश राय के विरुद्ध भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। उनके विरुद्ध भी आचार संहिता उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
Begusarai Locals
🎯पेश की मिसाल: एक बार फिर टीम साईं की रसोई की मदद से असहाय बेटी के हाथ होंगे पीले
🎯पाकिस्तान प्रेमियों और राष्ट्रद्रोहियों के वोट के मोहताज नहीं हैं गिरिराज सिंह
Author: समाचार विचार
Post Views: 1,688