जगी आस: बेगूसराय जेल गेट तक विस्तारित की जाएगी फ्लाईओवर 

🎯बीहट फ्लाईओवर के डिजाइन में भी होगा परिवर्तन

🎯बेगूसराय भाजपा ने की सांसद के सार्थक प्रयास की सराहना

जगी आस
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय के चतुर्दिक विकास को और अधिक गति देने के लिए निरन्तर प्रयासरत बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल जनाकांक्षाओं को पूर्ण कर रही है। बीहट फ्लाईओवर के निर्माण की दिशा में उनके सार्थक पहल से स्थानीय लोगों की मांग पर उसके डिजाइन में परिवर्तन अब जल्द मूर्त स्वरुप लेगा व अक्टूबर माह तक टेंडर की प्रकिया में चला जाएगा। साथ ही बेगूसराय शहर के बीचों-बीच गुजरने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई को आम जनमानस की मांग पर बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। निर्माणाधीन इस फ्लाईओवर की लंबाई को 900 मीटर तक बढ़ाते हुए जेल गेट तक विस्तारित करने से इसकी जनोपयोगिता और अधिक बढ़ जायेगी। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताते हुए कहा कि बीहट तथा कपस्या फ्लाईओवर के स्वरुप व संरचना में हो रहे परिवर्तन को अक्टूबर माह तक अंतिम स्वरुप मिल जाएगा तथा यह टेंडर की प्रकिया में शामिल हो जाएगा।

जगी आस

रोजगार और व्यापार को गति मिलने से समृद्ध होगा बेगूसराय
जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि बेगूसराय के लोगों ने जिस किसी प्रकार की मांग को गंभीरता से माननीय मंत्री के समक्ष रखा है, उन्होंने उसके तुरंत निष्पादन के हर संभव प्रयास किए हैं और उसके सार्थक परिणाम भी लोगों को देखने को मिल रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में जिस प्रकार से बेगूसराय विकास के साथ कदमताल कर रहा है उसे दिशा में और अधिक सार्थक प्रयास से बेगूसराय को नई ऊंचाई पर ले जाने हेतु माननीय मंत्री निरंतर प्रयासरत है ताकि आम जनजीवन सहज सरल व सुगम हो सके। इस मौके पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र की सरकार ने पिछले दस वर्षों में बेगूसराय की पौराणिक छवि को सुदृढ़ता प्रदान की और यह कड़ी निरन्तर जारी रहेगी जिससे बेगूसराय न केवल औधोगिक राजधानी के अपने स्वरूप को प्राप्त करेगा बल्कि यहां हर क्षेत्र से संबंधित रोजगार व्यापार को गति मिलेगी।

बेगूसराय भाजपा ने की सांसद के सार्थक प्रयास की सराहना
बेगूसराय विधायक कुन्दन कुमार ने कहा कि बेगुसराय फ्लाईओवर के विस्तारीकरण की मांग यहां के आम जनमानस की थी व आज जब उसकी सार्थकता सिद्ध हो रही है तो यह बेगुसराय वासियों के लिए हर्ष का विषय है। मौके पर लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष रौनक कुमार, विकास कुमार, मृत्युंजय वीरेश, अमित देव, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, सुमित सन्नी, अर्पिता प्रीतम, संजना जायसवाल, सरोजनी भारती सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं अपने लोकप्रिय सांसद को धन्यवाद दिया।

Begusarai Locals

🎯बेगूसराय में जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

🎯बढ़ाया मान: बेगूसराय के छ: ताइक्वांडो खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक को मिला बिहार राज्य खेल सम्मान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail