जगी उम्मीद: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स बालिका खेल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी बेगूसराय की बेटियां

साहेबपुरकमाल

🎯28 सदस्यीय दल को शारीरिक शिक्षा कार्यालय से किया गया पटना रवाना

🎯जिले के खेलप्रेमियों ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं

समाचार विचार/बेगूसराय: खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा पटना जिला प्रशासन के द्वारा 18 से 21 सितम्बर तक आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बेगूसराय से 28 सदस्यों के दल को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय से रवाना किया गया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता -सह- जिला खेल पदाधिकारी राज कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, एथलेटिक्स खेल के संयोजक दीपक कुमार दीप, शारीरिक शिक्षक अरुणव पंकज, कन्हैया भारद्वाज, मणिकांत, अशोक कुमार, चिरंजीव ठाकुर, राम चन्द्र रॉय, अनुपमा कुमारी आदि मौजूद थे।

जगी उम्मीद

जिले के खेलप्रेमियों ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उप समाहर्ता राज कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अंग बन गया है। कोरोना काल में मैदानों एवं खेलों की महत्ता और भी बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को चुस्त रखने के साथ ही मन को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को अपने कैरियर के रूप में अपनाने की अपील की। जिले के खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

जगी उम्मीद

यह है प्रतियोगिता में शामिल होने वाली चयनित खिलाड़ियों की सूची
अंडर 14 (बालिका):- लक्ष्मी कुमारी, शालू कुमारी,छोटी कुमारी, प्रियंका कुमारी,,स्नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, सिंपी कुमारी, शांभवी सुमन,अमृति कुमारी, आयुषी कुमारी। टीम प्रभारी:-नीतू कुमारी सिंह, अंडर 17 (बालिका):- मुस्कान कुमारी, वर्षा कुमारी ,सोनाली कुमारी, बूंदी कुमारी,सुमन कुमारी, अंजली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सपना कुमारी,ज्योति कुमारी, सपना कुमारी। टीम प्रभारी:- पुनीत कुमार और अंडर 19 (बालिका):- दीपा राय, मीठी कुमारी, ईशा कुमारी, छबीली भारती, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, श्रुति कुमारी तथा टीम प्रभारी अभिषेक कुमार हैं।

Begusarai Locals

🎯बेगूसराय सदर अस्पताल से गायब हुए बच्चे मामले का हुआ खुलासा

🎯होगा भव्य आगाज: बेगूसराय के मटिहानी में पहली बार होगा जिला स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!