हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे हुए: बेगूसराय में हुआ फ्रेंडशिप मैच का आयोजन

➡️बच्चों को मेडल और ट्राफी देकर किया गया सम्मानित

समाचार विचार/बेगूसराय: हॉकी के 100 साल पूरे होने पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वाधान में बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित एकदिवसीय फ्रेंडशिप मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में एक साथ हॉकी को खेल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हॉकी एसोसिएशन आफ बेगूसराय के द्वारा सुबह 8:00 से 12:00 तक खेल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बालिका वर्ग में परियोजना विद्यालय बदलपुर एवं मध्य विद्यालय बिहट की टीम भाग ली। बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय बिहट की टीम ने परियोजना विद्यालय बदलपुर को 2-0 से हरा दिया एवं बालक वर्ग में नॉर्थ संत विलियम एकेडमी एवं क्लब के बच्चे के बीच मैच खेला गया, जिसमें अकादमी के बच्चों ने मैच को जीत लिया। क्लब के बच्चों को हार का सामना करना पड़ा। इस आयोजन में अतिथि के रूप में नॉर्थ सेंट विलियम एकेडमी के डायरेक्टर मोहन परिहास्त, प्रीति मैडम अरविंद जी, सोनू कुमार, शुभम कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे। मैच खत्म होने के तत्पश्चात बच्चों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को आशीर्वचन देते देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर बेगूसराय हॉकी संघ से बाबुल कुमार, सैयद मिराजुल इस्लाम, अरविंद कुमार, रूपेश कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हॉकी

 Begusarai Locals
📍उपलब्धि: आयुष ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर किया बेगूसराय का नाम रौशन
📍एनटीपीसी ने धूमधाम के साथ मनाया 51वां स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!