ऐतिहासिक दिवस: मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में सूबे बिहार के पहले रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

साहेबपुरकमाल
  • 3535.57 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी के तर्ज पर होगा सिमरिया धाम का सौंदर्यीकरण

  • 701 अन्य योजनाओं का लोकार्पण एवं 393 योजनाओं का भी हुआ कार्यारम्भ

ऐतिहासिक दिवस

समाचार विचार/बेगूसराय: शनिवार को बेगूसराय के सिमरिया गंगा धाम में हरकी पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई। सिमरिया धाम स्थित कार्यक्रम स्थल को सुसज्जित ढंग से सजाया गया था। सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी। दरअसल बिहार सरकार के द्वारा सिमरिया गंगा धाम में 3535.57 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी के तर्ज पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 1094 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 550 मीटर में सीढ़ी घाट एवं रिवर फ्रंट बनाया गया है। गंगा घाट किनारे चेंजिंग रूम, गंगा आरती स्थान, सुरक्षा घेरा शौचालय, तीन मंजिला धर्मशाला, पार्किंग, पार्क, वॉच टावर, कल्पवास क्षेत्र समेत आधुनिक तरीके से सिमरिया गंगा धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ऐतिहासिक दिवस
डबल इंजन की सरकार में बिहार में हो रहा है ऐतिहासिक काम
बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जब से आई है, तब से विकास की गंगा बहने लगी है। उन्होंने कहा कि आज बेगूसराय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। अब सिमरिया धाम आधुनिक तरीके से बन रहा है। इस दौरान भाजपा के नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार आई है, तब से सिमरिया धाम का भरपूर विकास हो रहा है। नमामि गंगे के द्वारा इस पावन धाम के विकसित होने से लोगों में भी काफी खुशी देखी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि अब हरिद्वार के तर्ज पर सिमरिया धाम भी विकसित हो रहा हैं।
ऐतिहासिक दिवस
मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को दी विकास पुरुष की संज्ञा
जदयू के मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं और उन्होंने बेगूसराय को बहुत बड़ा सौगात दिया है। इस पहल से निश्चित रूप से लोग सिमरिया धाम आएंगे और इसका लुत्फ उठाएंगे। उपमुख्यमंत्री विजय सिंन्हा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जब से आई है बिहार में चारों तरफ गंगा की तरह विकास की धारा बह रही है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा और स्थानीय विधायक एवं विधान पार्षद भी मौजूद रहे।
ऐतिहासिक दिवस
2022 में सीएम ने दिया था सिमरिया का कायाकल्प करने का निर्देश
नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन सिमरिया गंगा धाम हुआ था। उन्होंने कल्पवासियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमरिया के कायाकल्प करने का निर्देश जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को दिया था। मार्च 2023 में करीब 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास करने की मंजूरी दी गई। इसके बाद सिमरिया में युद्ध स्थल पर कार्य किया गया। अब पहले फेज का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने आज कुल 3535.57 करोड़ की लागत से गंगा नदी के किनारे अवस्थित सिमरिया धाम स्थल पर सीढ़ी घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के साथ ही कुल 701 अन्य योजनाओं को लोकार्पण एवं 393 योजनाओं का कार्यारम्भ किया। इन योजनाओं में बाढ़ और सिंचाई प्रक्षेत्र से जुड़ी योजना भी शामिल है।

ऐतिहासिक दिवस

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!