बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु: आज बेगूसराय से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था

साहेबपुरकमाल
➡️3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगी समाप्त
➡️रवानगी के क्रम में हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा स्टेशन परिसर
समाचार विचार/बेगूसराय: बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु उत्साहित अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बेगूसराय से रवाना हो गया। 3 जुलाई को बाबा के दर्शन शुरू होने के पहले दिन ही बेगूसराय से बाबा बर्फानी के दर्शन करने हेतु बालटाल प्रस्थान करने से पूर्व श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। रवानगी के क्रम में बेगूसराय स्टेशन परिसर हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के नारों से गूंज उठा।
3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा 9 अगस्त यानि रक्षा बंधन के दिन होगी समाप्त
नियमित रूप से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु सौरभ कुमार सिप्पी ने बताया कि इस यात्रा को लेकर बेगूसराय के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि हम सौभाग्यशाली हैं कि बहुप्रतीक्षित यात्रा शुरू होने के साथ ही बेगूसराय के अमरनाथ यात्रियों का ग्रुप बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे। यात्रा में शामिल रूपक कुमार ने बताया कि पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भी हम बाबा भक्तों को तनिक भी चिंता नहीं है और उसी उमंग के साथ हमलोग फिर एक बार बाबा के दर्शन को जा रहे हैं।

बाबा बर्फानी

रवानगी के क्रम में हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा स्टेशन परिसर
श्रद्धालु सिक्कू सिंह ने बताया कि बेगूसराय के जत्थे में आज पहले दिन के लिए 7 श्रद्धालु शामिल हैं, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जय भोलेनाथ के नारे लगाते हुए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु निगम कुमार ने बताया कि वह और उनके कई साथी वर्ष 2016 से लगातार हर वर्ष बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले शुरुआत कुछ लोगों से हुई थी, लेकिन अब हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार भी 7 से अधिक श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि करीब इस बार बेगूसराय से 400 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। इस ग्रुप में टेढ़ीनाथ मंदिर चौक से निगम कुमार, रतनपुर से रूपक कुमार, विकाश कुमार, अमरौर किरतपुर से सौरभ कुमार सिप्पी, बदलपुरा से प्रशांत कुमार, सदानंदपुर से सिक्कू सिंह और पल्लव कुमार शामिल हैं।
अमरनाथ पर्वत पर 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है बाबा बर्फानी का गुफा
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड उपलब्ध हैं। अमरनाथ यात्रा के दो मार्ग हैं -पहलगाम और बालटाल। पहलगाम मार्ग 43 किलोमीटर लंबा है और इसमें 4 से 5 दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है और इसमें 1 से 2 दिन लगते हैं। बाबा बर्फानी का गुफा जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के लिद्दर वैली में अमरनाथ पर्वत पर 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
बाबा बर्फानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!