Samachar Vichar

बढ़ाया हौसला: भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा गया सातों सीट पर फतह हासिल करने का जोश

➡️भाजपा जिला कार्यालय में हुआ नव मनोनीत पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन
➡️जिम्मेवारियों के बखूबी निर्वहन के जयघोष के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के द्वारा नवगठित जिला पदाधिकारी का दायित्व ग्रहण समारोह एवं जिला कोर कमेटी की बैठक बाघा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आहूत की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गायन के साथ प्रारंभ हुआ। उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रदान की गई। सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विद्यायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, रामशंकर पासवान, वरिस्ठ नेता कृष्णमोहन पप्पू, नवीन सिंह, डॉ. सुरेश प्रसाद रॉय, राजीव सिंह, नीरज नवीन, अनिता राय मंचासीन थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा गया सातों सीट पर फतह हासिल करने का जोश
अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने नवगठित सभी जिला पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए कहा कि संगठन ने काफी विश्वास के साथ आप सभी को नई जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी का आप सभी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे, ऐसी मेरी शुभकामना है। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के सातों की सातों सीट पर जीत दर्ज करने के मूल मंत्र के साथ हम सभी को आगे बढ़कर काम करना है। बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा विश्व की नंबर 1 पार्टी है। नए पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त आप सभी के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का आप लोग बखूबी निर्वहन करेंगे। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जहां न कोई छोटा है ना कोई बड़ा है, सभी कार्यकर्ताओं की यहां बराबर की हिस्सेदारी है । आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर विजय संकल्प को दोहराना है। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि राजीव वर्मा के नेतृत्व में एक अच्छी टीम का गठन किया गया है। पार्टी के एक-एक समर्पित कार्यकर्ता व नवगठित जिला पदाधिकारी, जो भी हैं, सभी का एक ही लक्ष्य है, वो है भाजपा का कमल निशान। हम सभी कार्यकर्ता अनुशासित एवं संगठित होकर अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे ऐसी मेरी कामना है।

पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
भाजपा की नई नवगठित टीम में जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, पुष्पा राम, विकास कुमार, बेबी रजक, राकेश कुमार मुन्ना, सुनील कुमार मुन्ना, सुमित सन्नी, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, रामप्रवेश सहनी, कुंदन भारती, जिला मंत्री अमित कुमार देव, संजन जायसवाल, शिल्पी चौरसिया, अविनाश कुमार, अभय कुमार सिंह, पुष्पा चौधरी, शुभम कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, कार्यालय मंत्री आलोक कुमार बंटी, सह कार्यालय मंत्री मुकेश राय, जिला प्रवक्ता अमित कुमार, सुमन चौधरी, सुमित कुमार गुड्डु, संजीव यादव, राजेश गुड्डू, सिद्धेश आर्या, पंकज पासवान और राजीव रंजन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने किया।

Begusarai Locals

🎯रंग लाई मुहिम: आखिरकार चंदौर पंचायत बन गया 101 रक्तवीरों का गांव
🎯बेगूसराय में यौन दुराचार के आरोपी अपर थानाध्यक्ष को एसपी ने किया सस्पेंड
To Join WhatsApp Channel Click Here

 

 

Exit mobile version