पबजी गेम के दौरान: बेगूसराय में पिस्तौल ने उगली गोली और लाश में तब्दील हो गया किशोर

  • ऑनलाइन गेम के बढ़ते प्रचलन से हिंसक और आक्रामक होती जा रही है युवा पीढ़ी

  • आखिर चौदह वर्षीय बच्चे के पास कैसे पहुंचा लोडेड पिस्टल

पबजी गेम के दौरान
समाचार विचार/चेरियाबरियारपुर/बेगूसराय: पबजी गेम के दौरान बेगूसराय में पिस्तौल ने उगली गोली और लाश में तब्दील हो गया किशोर। जी हां, अभी से कुछ घंटे पहले चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के औरैय गांव में पबजी गेम खेलने के दौरान बगल में रखे पिस्तौल से अचानक चली गोली से 12 वर्षीय किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ऑनलाइन गेम के बढ़ते प्रचलन से हिंसक और आक्रामक होती जा रही युवा पीढ़ी पर अंकुश लगाने की दिशा में अगर सार्थक प्रयास नहीं किए गए तो आने वाला समय और अधिक विध्वंसक साबित होगा। इस अप्रत्याशित घटना के बाद लोगों के जेहन में यह सवाल कौंध रहा है कि आखिर चौदह वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के हाथों में लोडेड पिस्टल कैसे पहुंचा? हालांकि पुलिस घटना के तह तक पहुंचने के लिए मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पिस्तौल ने उगली गोली और लाश में तब्दील हो गया किशोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के श्रवण यादव के किशोर पुत्र अर्जुन कुमार एवं शिव नारायण यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव दोनों गांव में ही पबजी गेम खेल रहे थे। राजकुमार अपने साथ लाए लोडेड पिस्तौल बगल में रख कर अर्जुन को गेम की बारीकियां सिखा रहा था। उसी दौरान चली गोली अर्जुन के गाल में लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किया है तथा शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

पबजी गेम के दौरान

आखिर चौदह वर्षीय बच्चे के पास कैसे पहुंचा लोडेड पिस्टल
घटना के बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खेल-खेल के दौरान घटी है। हादसे के शिकार और आरोपित दोनों नाबालिग हैं। घटना स्थल से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस कारतूस बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्के मित्र थे। अचानक चली गोली से अर्जुन की मौत हुई है। घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुट गई है कि आखिर इन बच्चों के पास हथियार कैसे पहुंचा?

Begusarai Locals

🎯बेगूसराय पुलिस का कारनामा: फर्जी गवाह ने ही हत्यारों को बचाने की साजिश का कर दिया पर्दाफाश

🎯बेगूसराय में भाई ने मर्डर के लिए हायर किया शूटर

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail