भाजपा की सफाई के बावजूद: तूल पकड़ते जा रहा है मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण का मुद्दा

➡️डॉ. मदन मोहन झा ने भी शून्यकाल के दौरान सरकार से की स्थानांतरण के स्थगन की मांग
➡️कल साहेबपुरकमाल तो आज बेगूसराय और वीरपुर में हुआ सांसद गिरिराज सिंह के पुतला का दहन

समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय में स्थापित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान व बीज उत्पादन केंद्र कूसमहौत से स्थानांतरण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ आक्रोश सड़क से सदन तक फुट रहा है। कहीं पुतला फूंका जा रहा है तो कहीं सदन में सरकार से सवाल पूछा जा रहा है। सांसद गिरिराज सिंह और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लाख सफाई दिए जाने बावजूद जिलेवासी स्थगन पत्र को सार्वजनिक किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जनाक्रोश का आलम यह है कि कल साहेबपुरकमाल में भाकपा अंचल परिषद ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया तो आज बेगूसराय नगर में कांग्रेसजनों ने बेगूसराय सांसद का पुतला दहन कर आक्रोश का इजहार किया। वहीं आज ही वीरपुर में भी भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण को वापस लेने की मांग दोहराई।

मक्का अनुसंधान

कांग्रेस विचार मंच ने कैंटीन चौक पर फूंका गिरिराज सिंह का पुतला
कांग्रेस विचार मंच के चेयरमैन राम पदारथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसेजनों ने शहर के कैंटीन चौराहे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह का पुतला फूंका। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। दुसरी तरफ स्थानीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद डॉ. मदनमोहन झा ने स्थानीय समाचारपत्रों से प्राप्त जानकारी और पूर्व विधायक अमिता भूषण से साझा विमर्श के पश्चात् पुरे मामले को शून्यकाल के माध्यम से सदन में उठाते हुए सरकार से मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण के अविलम्ब स्थगन हेतु सरकार से मांग और आग्रह किया। ज्ञात हो क़ि श्रीमती भूषण इस मामले को लेकर काफी मुखर हैं और अपने स्तर से इस स्थानांतरण को स्थगित कराये जाने हेतु गंभीरता से प्रयासरत हैं। पुतला दहन के पश्चात् कांग्रेसजनों ने कहा क़ि वर्तमान सरकार निर्माण में विश्वास नही रखती है। अपने कार्यकाल में एक भी उद्योग धंधों को स्थापित तो नहीं कर पाई बल्कि पूर्व से स्थापित केंद्रों को भी यहाँ से हटा रही है और हमारे सांसद मुंह तक नहीं खोल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है क़ि अगर इस स्थानांतरण को नहीं रोका गया तो यह आंदोलन और उग्र होगा। मौके पर पुर्व जिलाध्यक्ष शांति स्वामी, पुर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, लीगल सेल जिलाध्यक्ष संजय सम्राट, मदन सिंह, राजदेव पासवान, पुर्व महासचिव सावर कुमार, आलोक कुमार जग्गा, मोहित सिंह, कुशमेश कुमार, सुबोध झा, अनिल भारती, राजेंद्र पासवान शैलेन्द्र शर्मा, आर्यन कुमार, राजेश सिंह, कुंदन पासवान, गुड्डू सिंह, कन्हैया कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

मक्का अनुसंधान

वीरपुर में सीपीआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च
बेगूसराय स्थित बिहार का इकलौता मक्का अनुसंधान केंद्र को केंद्र सरकार के द्वारा स्थानांतरण कराए जाने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा बुधवार को वीरपुर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। उक्त प्रतिरोध मार्च सीपीआई कार्यालय से निकालकर मुख्य बाजार होते हुए पंचमुखी चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व करते हुए भाकपा नेता प्रह्लाद सिंह ने कहा कि 1998 में बेगूसराय के दो सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह व रामेंद्र कुमार के अथक प्रयास से उस समय के कृषि मंत्री ने बेगूसराय में मक्का अनुसंधान केंद्र खोल कर किसानों को खुशहाल किया था। यहां के किसानों ने सैकड़ों एकड़ भूमि इसकी स्थापना को लेकर दिया था।तब से पूरे उत्तर बिहार में मक्का उत्पादन राज्य व देश में अग्रणी रहा है। इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां के मक्का अनुसंधान केंद्र का स्थानांतरण कर्नाटक के शिमोगा में करने का फैसला लिया है, जो बेगूसराय की जनता व किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की एक ही आवाज है कि मक्का अनुसंधान केंद्र यथावत रहे, नहीं तो हमलोग आगे चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर बाध्य होंगे। भाकपा नेता व पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह ने कहा कि बिहार के लगभग 10 जिलों का मक्का उत्पादन किसानों का प्रमुख फसल माना जाता है। इसके बावजूद यह फैसला किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को इस ओर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि यह अनुसंधान केंद्र बेगूसराय में ही रहे। लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं देकर विपक्षी पार्टियों को कोसते नजर आते हैं। मौके पर भाकपा नेत्री व पंसस रीता चौरसिया, मनोज यादव, सुरेश पासवान, मो.कमाल, जयजयराम राय, अरुण राय, मिंटू यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Begusarai Locals

🎯बेगूसराय में अपराधी के शव को एसिड डालकर मक्के के खेत में दफनाया

🎯ये जरूरी था: साहेबपुरकमाल स्थित हीराटोल जीरोमाईल के समीप होगा अंडर पास का निर्माण

🎯हो गया खुलासा: आखिरकार गिरिराज सिंह पर भारी पड़ गए शिवमोगा सांसद बी.वाई. राघवेंद्र

🎯युवाओं के लिए प्रेरणा हैं आप: ऋषि सिंह ने कुछ ऐसे पूरा किया 265 रुपए से करोड़पति बनने तक का सफर 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2023 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail