➡️कांग्रेस भवन के समक्ष नगर विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता
➡️भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित करने का आरोप
![हो गई भिड़ंत](https://www.samacharvichar.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20231226-WA0138-1024x512.jpg)
समाचार विचार/बेगूसराय: संसद सत्र क़े दौरान हुई अलोकतान्त्रिक घटनाओं क़े खिलाफ नगर विधायक कुंदन कुमार क़े नेतृत्व में किये जा रहे विरोध प्रदर्शन क़े दौरान तब विचित्र स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेस भवन क़े नजदीक पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसजनों ने प्रदर्शनकारी भाजपाई नेताओं को खदेड़ दिया। अर्जुन सिंह ने बताया क़ि संसद में एक तरफ भाजपा क़े गृहमंत्री दलितों क़े मसीहा और संविधान निर्माता डॉ अंवेडकर का अपमान करते हैं तो दूसरी तरफ निर्लज्ज भाजपाई अपने कुकृत्य को छिपाने क़े लिये विरोध प्रदर्शन करते हैं। श्री सिंह ने यह भी कहा क़ि प्रदर्शन में शामिल भाजपाई जानबूझकर कांग्रेस भवन क़े सामने आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे, ज़ो हम कॉंग्रजनों को कतई मंजूर नहीं।
भाजपाइयों की अलोकतान्त्रिक और गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधीजी ने हमें सिखाया है कि डरो मत और अन्याय का विरोध करो। कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार टुल्लू ने कहा क़ि कायरता और निर्लज्जता की पराकाष्ठा को भाजपाई पार कर चुके हैं। अम्बेडकर क़े अपमान को हम सहन नहीं करेंगे और भाजपाइयों की अलोकतान्त्रिक और गुंडागर्दी क़े किसी भी तरीके का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस दौरान पुर्व महासचिव सावर कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार, युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, राघव कुमार, हिमांशु कुमार, जयप्रकाश साह, प्रभाँशु बिट्टू, धीरज कुमार, दीपक कुमार,सहित दर्जनों कांग्रेस जन डटे रहे।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित करने का आरोप
लोकतंत्र के मंदिर में लोकतंत्र की हत्या एवं लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान पर कालिक पोतने वाले कांग्रेस ने आज भारतीय लोकतंत्र के दामन को दागदार किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के गुंडागर्दी के खिलाफ कांग्रेस जिला मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने लंबे समय से केवल लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है और सट्टा की ललिता में आकर देश के संविधान को तार-तार करने का काम पूरे निर्लजता के साथ किया है और आज लोकतंत्र के मंदिर में एक बार फिर अपने इस चरित्र के पुनरावृत्ति की है। मौके पर मौजूद बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुखिया जिस निर्लज्जता के साथ आज सदन के भीतर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर रहे थे और उनके सहयोगी हिंसात्मक होते जा रहे थे उसे यह साफ स्पष्ट होता है कि सत्ता छीन जाने की व्याकुलता उनके अंदर ईर्ष्या द्वेष के भाव को बढ़ा रहा है।
![हो गई भिड़ंत](https://www.samacharvichar.in/wp-content/uploads/2024/12/1000685245-1024x574.jpg)
कांग्रेस भवन के समीप भाजपाइयों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है कांग्रेस उसे विकास में अवरोध पैदा करने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत पट कालिख पोतने का काम कर रही है। राहुल गांधी की विकृत मानसिकता अब जनता के सामने है। भाजपा युवा मोर्चा बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के समीप नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पु, सुनील कुमार, मृत्युंजय वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, रामप्रवेश साहनी, राकेश पाण्डेय, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, नगर उपाध्यक्ष कमलनयन, युवा मोर्चा महामंत्री आयुष ईश्वर, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारती, गौतम राठौड़, मोनू कुमार, बिट्टू रजक, अभिनव बिट्टू, संतोष कुमार एवं युवा मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Begusarai Locals
➡️CRIME NEWS: सुशासन के राज में फिर एक्टिव हुआ बेगूसराय का 47-56 गैंग
![समाचार विचार](https://www.samacharvichar.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-27-at-11.53.04-AM_uwp_avatar_thumb.jpeg)
Author: समाचार विचार
Post Views: 2,563