गिरिराज के बयान से बढ़ा सियासी तापमान: भाजपा को वोट नहीं देते हैं देश के मुसलमान

खगड़िया
➡️भाजयुमो के युवा शंखनाद कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी लालू परिवार पर साधा निशाना
➡️पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की उमड़ी भारी भीड़ देखकर नेताओं का उत्साह हुआ दोगुना
समाचार विचार/बेगूसराय: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेगूसराय के कंकौल स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से ‘युवा शंखनाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और प्रथम बार मतदान करने वाले युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रेक्षागृह युवाओं की भारी भीड़ से पटी रही।
इस विधानसभा चुनाव के बाद फिर बनेगी एनडीए की सरकार
शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां जवानी होती है, वहीं जमाना होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में बेटियो का उत्थान किया है। 20 साल पहले क्या हमारी बेटी ड्रेस पहनकर स्कूल जाती थी? साइकिल चला कर स्कुल कालेज जाती थी? अब तो हमारी बेटी स्कूटी चला कर बाजार भी जाती है। यह बिहार में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय विधानसभा में 7 सीट है, लेकिन यहां पर विपक्षियों का दाल गलने वाला नहीं है। जनता फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनाएगी।
भाजपा को वोट नहीं देते हैं देश के मुसलमान
गिरिराज सिंह ने कहा कि हम कभी हिंदू, मुस्लिम नहीं करते हैं। आप लोग बताइए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जी ने कभी हिंदू मुस्लिम किया है। क्योंकि जो लाभ सरकार हिंदू को दे रही है। वही सब कुछ लाभ मुसलमान को भी दे रही है। फिर भी मुसलमान एनडीए को वोट आखिर क्यों नहीं देते? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने एक गरीब मुस्लिम से पूछा कि क्या तुमने नरेंद्र मोदी को वोट दिया? उन्होंने कहा, नहीं। फिर पूछा कि क्या मोदी को गाली दी? उन्होंने कहा, नहीं। बाद में उन्होंने बताया कि वे मौलवी के फतवे को मानते हैं। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि मस्जिद से राजनीतिक फतवे बंद होने चाहिए। अगर मस्जिद से फतवे जारी होंगे, तो मंदिर से भी घंटे की आवाज आएगी।

गिरिराज

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी लालू परिवार पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ लालू हैं, जिनके साथ कांग्रेस है और दूसरी तरफ नीतीश कुमार के साथ नरेंद्र मोदी हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है, जबकि राजद अपराधियों की पार्टी है। लालू, राबड़ी, मीसा, रोहिणी, तेजस्वी, तेज प्रताप—सारा परिवार पार्टी में है। लालू पहले कहते थे कि यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं, लेकिन अब उनके परिवार से राजकुमार और राजकुमारी तक आ गए। उन्होंने सवाल उठाया, क्या बिहार को लोकतंत्र चाहिए या राजतंत्र? लालू ने पहले वोट मांगा, फिर राबड़ी के लिए, अब तेजस्वी के लिए। अगले चुनाव में शायद बेटी के लिए कहें।
युवाओं की उमड़ी भारी भीड़ देखकर नेताओं का उत्साह हुआ दोगुना
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री शशि रंजन ने कहा कि ‘युवा शंखनाद’ की शुरुआत 10 सितंबर को गोपालगंज के थावे से हुई थी और आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस प्रथम बार के मतदाताओं को जोड़ने पर है। युवा हर बूथ पर जाएं, घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और लोगों को बताएं कि बिहार कैसे प्रगति कर रहा है। युवा जब जागते हैं, तो क्रांति आती है। कार्यक्रम में युवाओं से बिहार और देश को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया गया। यह आयोजन बीजेपी की युवा शक्ति को संगठित करने और बिहार में विकास के एजेंडे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गिरिराज

कार्यक्रम के दौरान रही इनलोगों की मौजूदगी
मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार, विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू, डिप्टी मेयर अनिता राय,भाजपा नेत्री सरोजनी भारती कुशवाहा, डॉ० सुरेश प्रसाद राय, संजीव सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, सुमित सन्नी,  शुभम कुमार समेत कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
गिरिराज
Begusarai Locals
🪷रेल सुविधाओं की बदहाली के विरोध में: बेगूसराय स्टेशन पर हुआ सत्याग्रह 
🪷टॉर्चर से तंग आकर बेगूसराय की बेटी ने बेंगलुरु में किया आत्मदाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!