धर्म-कर्म: पंचवीर बाजार स्थित प्राचीन शिवालय में हुई भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा

➡️गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए महिला पुरुष श्रद्धालु
➡️दिवंगत सेठ मटरूमल के प्रपौत्र अरविंद सलामपुरिया के सौजन्य से हुआ महाप्रसाद का वितरण
समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: शुक्रवार को प्रखंड के पंचवीर बाजार के वार्ड संख्या 15 स्थित प्राचीन शिवालय में देवों के देव महादेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हो गया। आध्यात्मिक माहौल में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान शिव से सकल समाज की उन्नति और शांति, समृद्धि की कामना की। पंचवीर बाजार के मध्य स्थित इस मंदिर को मनोकामना मंदिर के रूप में ख्याति प्राप्त है। कतिपय कारणों से मूर्ति के खंडित होने की वजह से पुनः नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की गई।

पंचवीर

गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए महिला पुरुष श्रद्धालु
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल सैंकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने संपूर्ण नगर का भ्रमण कर हर हर महादेव के गगनभेदी नारे लगाए। हर हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवाधिदेव महादेव की मूर्ति की विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पंचवीर

दिवंगत सेठ मटरूमल के प्रपौत्र अरविंद सलामपुरिया के सौजन्य से हुआ महाप्रसाद का वितरण
विदित हो कि इस मंदिर की स्थापना सहृदयी दिवंगत सेठ मटरूमल ने कराई थी। प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान दिवंगत सेठ मटरूमल के प्रपौत्र अरविंद सलामपुरिया के सौजन्य से शुक्रवार की शाम महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया नंदकिशोर सुमन, पूर्व सरपंच रेणु देवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभू शरण कर्मशील, मोगन यादव, विनोद अग्रवाल, मणिकांत जालान, पवन कुमार अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, अनिल जालान, पंकज जालान, दीपक जालान, रौशन जालान, विकास जालान, गुड्डू जालान, विक्रम जालान, आशीष अग्रवाल, सौरभ जालान सहित अन्य स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Begusarai Locals
🎯बोले खेल मंत्री: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी बेगूसराय के खिलाड़ी लहराएंगे परचम
🎯पेप्सी प्लांट के खिलाफ निकाली गई 15 किलोमीटर की पदयात्रा
To Join Our WhatsApp Channel Click Here

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!