➡️भूमि सुधार उप समाहर्ता सह खेल अधिकारी ऐश्वर्य कश्यप को दी गई शानदार विदाई
➡️खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 सहित अन्य आयोजनों में कुशल नेतृत्व का दिया परिचय

समाचार विचार/बेगूसराय: भूमि सुधार उप समाहर्ता सह खेल अधिकारी बेगूसराय श्री ऐश्वर्य कश्यप को खेल विभाग बेगूसराय की ओर से यादगार और शानदार विदाई दी गई। बताते दें कि ऐश्वर्य कश्यप का स्थानांतरण बेगूसराय से हो गया है। इस मौके पर ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। यहां की यादें हमेशा मन को खुशी देगी। यहां पर खेल विभाग बेगूसराय के कर्मियों की ओर से उन्हें भरपूर सहयोग मिला।दिनकर की इस धरती को वो नमन और वंदन करते हैं। खेल विभाग बेगूसराय को शानदार सफ़र के लिए धन्यवाद करते हैं। इस दौरान ऐश्वर्य कश्यप ने नए खेल अधिकारी श्याम सहनी को खेल विभाग बेगूसराय का कार्यभार सौंपा। नए खेल अधिकारी श्याम सहनी जो कि जिला युवा संस्कृति पदाधिकारी भी हैं, ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मुझे जो उत्तरदायित्व मिला है, उसका निर्वहन पुरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा और खेल के क्षेत्र में बेगूसराय को और आगे ले जाऊंगा।















