➡️अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय धबौली में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन
➡️59 दिनों के 1885 कार्यक्रमों में शामिल होगी 5 लाख जीविका एवं गैर जीविका दीदियां

समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय सदर प्रखंड के अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय धबौली के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका एवं अन्य सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह एक अच्छा मौका है, जब महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे में इतने विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने महिलाओं से उनकी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं आदि के बारे में जानकारी भी लिया। मौके पर विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों के द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें हुए लाभों के बारे में जानकारी दिया गया।

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान डीएम के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए सभी कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी संचालित योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही आगे किस प्रकार की योजना की आवश्यकता है, उसके बारे में भी महिलाओं से बात की गई एवं सुझाव प्राप्त किए गए। सभी महिलाओं को एलईडी स्क्रीन पर सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया गया एवं सभी योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया गया।
















