➡️चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
➡️चैंपियन खिलाड़ियों पर हुई बधाईयों की अंतहीन पुष्प वर्षा
समाचार विचार/बेगूसराय: राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। गौरतलब हो कि बिहार खेल विभाग,राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं लखीसराय प्रशासन (खेल विभाग) के द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) 19 (आयु वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय स्थित खेल भवन गांधी मैदान, समाहरणालय में 03 से 05 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय के 19 आयु वर्ग से ग्यारह ताइक्वांडो बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बेगूसराय के खिलाड़ियों ने मुख्य कोच मो.फुरकान और रामकृष्ण कुमार के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं दो कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।
शेखपुरा में भी खिलाड़ियों ने किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन
इससे पूर्व शेखपुरा में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग में भी कोच मनोज स्वर्णकार, अभिषेक कुमार और चंद्रकांत कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय की टीम विजेता बनी थी तथा जमुई में अंडर 14 बालक वर्ग भी ओवर ऑल चैम्पियन बनी। बेगूसराय के बालक-बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने इस वर्ष विद्यालय ताइक्वांडो खेल-प्रतियोगिता के अंडर -14, 17 व 19 के सभी वर्ग में चैम्पियन बनकर जिले को स्वर्णिम उपलब्धि दिलवाकर एक नया इतिहास लिखा है। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि लखीसराय में आयोजित अंडर 19 बालक वर्ग में प्रिंस कुमार (बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय), आलोक कुमार (बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय), मो. फरमान (हाई स्कूल निपनिया मधुरापुर) एवं रितिक कुमार (आर.एन.जी +2 स्कूल बेगूसराय,एकलव्य) ने स्वर्ण पदक तथा पर्वत राज (एपीएसएम कॉलेज बरौनी), संवत भारद्वाज (आरजेके हाई स्कूल बरौनी) ने रजत पदक एवं आशीष कुमार (राम विलास सिंह कॉलेज तेघरा) और अंकित कुमार (बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय) ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं जमुई में आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग पॉच स्वर्ण पदक, एक रजत व एक कांस्य पदक विजेता में आयुष कुमार (एमएस शोकहारा-1 स्कूल), अमित कुमार (कन्या मध्य विधालय,बीहट), कुश सिंह (जीएमएस शोकहारा स्कूल), आयुष बनर्जी (माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव), ऋषभ कुमार (एमएस कॉलेजिऐट स्कूल) ने स्वर्ण पदक तथा रौशन कुमार (बीएसएस एमएस कॉलेजिऐट स्कूल) ने रजत पदक एवं प्रत्युष बनर्जी (माउंट लिट्रा स्कूल,उलाव) ने कांस्य पदक जीता। शेखपुरा में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग चार स्वर्ण पदक, दो रजत व तीन कांस्य पदक विजेता मे अमन कुमार (एस वी आर हाई स्कूल तेघड़ा), उदित कुमार (बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल), प्रिंस कुमार (एस बी एस एस कॉलेज एनएच 31), राज कुमार( बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल ) ने स्वर्ण पदक तथा रौशन कुमार (बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल), रवीश कुमार (सेंट जूडस पब्लिक स्कूल फुलवरिया) ने रजत पदक एवं आदर्श कुमार (मध्य विद्यालय चकिया पुनर्वास),मृत्युंजय कुमार (विकास विद्यालय डुमरी), आदित्य राज (बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल) ने कांस्य पदक जीता।
चैंपियन खिलाड़ियों पर हुई बधाईयों की अंतहीन पुष्प वर्षा
खिलाड़ियों के इस स्वर्णिम उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप, जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला कोच मणिकांत, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार, सीनियर प्रशिक्षक राम सुमरन, जय शंकर चौधरी, श्याम कुमार राज, रुपेश कुमार, महेंद्र कुमार, श्याम किशोर, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव दीपक कुमार दीप, खेल शिक्षक अरविंद कुमार, रामबाबू, राजेश कुमार, चिरंजीवी ठाकुर आदि ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Begusarai Locals
🎯बढ़ाया मान: चिन्मय आनंद की उपलब्धि से आनंदित हुआ परिवार और सकल समाज
🎯बेगूसराय में आयोजित काव्य गोष्ठी में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
